पीएम पर कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में जामताड़ा में भाजपा का प्रदर्शन, खड़गे का पुतला फूंका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में रविवार को जामताड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जामताड़ा नगर के सुभाष चौक पर खड़गे का पुतला दहन कर कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने किया। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोध के नाम पर प्रधानमंत्री के परिवार को लेकर अनुचित भाषा का इस्तेमाल करना निंदनीय है।

 

Sponsored Advertisement

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन किसी के माता-पिता और परिवार को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। सुमित शरण ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति को दर्शाती है। उन्होंने दावा किया कि जामताड़ा जिले के विभिन्न मंडलों में भी इस मुद्दे को लेकर पुतला दहन किया जा रहा है।

 

नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी भाषा का प्रयोग करना अनुचित है। उन्होंने कांग्रेस के आंतरिक व्यवहार पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की बात सुनने में विफल रही है।

 

भाजपा नेता मुरारी भूषण सिंह ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को विरोध करते समय भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। वहीं, जिला महामंत्री कमलेश मंडल, जिला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा और जिला मंत्री आभा आर्या ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी के दिवंगत परिजन को लेकर टिप्पणी करना शोभनीय नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता राजनीतिक दलों के व्यवहार पर नजर रख रही है।

 

पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष संतन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सर्कल, चंडी चरण दे, राजेंद्र राउत, पिंटू गुप्ता, चंदन राउत, ब्रजेश राउत, प्रवीण मिश्रा, राजेश यादव, लालटू नायक, रंजीत राणा, टिंकू नायक, अंजनी तिवारी, सतेंद्र टुडू, ज्योति देवी, ललिता देवी, राकेश रवानी, उदय मंडल, अमित बाउरी और मिथुन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

**स्थान: जामताड़ा, झारखंड**

 

**संवाददाता: संतोष कुमार**

Related Posts

जामताड़ा में चक्रवात का अलर्ट, 27 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना; डीसी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

**जामताड़ा।** बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका के बीच जामताड़ा जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र रांची…

मालडीहा चौक में भाजपाइयों ने फूंका कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का पुतला, पीएम के परिवार पर टिप्पणी से आक्रोश

जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *