नाला की मासिक गुरु गोष्ठी में नवाचार आधारित शिक्षण पर जोर, शिक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए गए निर्देश

शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊंचाई देने और शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से अगस्त माह की मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन गुरुवार को प्लस टू उच्च विद्यालय, नाला के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) मिलन कुमार घोष शामिल हुए। शिक्षकों एवं बीआरसी कर्मियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदना गीत के साथ हुई।

 

Sponsored Advertisement

बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीईईओ मिलन कुमार घोष ने कहा कि बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ाने के लिए पारंपरिक रटने वाली शिक्षा के बजाय नवाचार और गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने सभी शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुंचने, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा प्रतिदिन प्रार्थना सभा आयोजित करने के निर्देश दिए।

 

गुरु गोष्ठी में नाला एवं गेड़ियां अंचल के सभी प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बीआरसी कर्मी भी मौजूद रहे। बैठक में एफएलएन के लक्ष्यों की समीक्षा, बच्चों की हैंडराइटिंग में सुधार, निपुण भारत मिशन (एनआईएलपी) की प्रगति, ई-विद्यावाहिनी पर दैनिक उपस्थिति दर्ज करने, ई-कल्याण पोर्टल के संचालन तथा पीएफएमएस एवं डीबीटी के माध्यम से होने वाले भुगतान की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

इसके अलावा मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, आयरन-फोलिक एसिड की नियमित खुराक, एसएचडब्ल्यूपी के तहत स्वास्थ्य जांच, अपार आईडी में छात्रों का डाटा अपडेट करने और नामांकन बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी मंथन हुआ। बीईईओ ने विद्यालयों में पुस्तकालय और विज्ञान प्रयोगशाला को सक्रिय रखने, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने, प्रत्येक माह बाल संसद दिवस आयोजित करने, नियमित विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक कराने तथा प्रत्येक रविवार अभिभावक-शिक्षक संवाद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में बीपीओ कृष्ण मनोहर, प्रखंड साधन सेवी सुनील मंडल, प्राचार्य उत्तम कुमार मंडल, संकुल साधन सेवी समर लायेक, समीर चंद्र महतो, विधान चंद्र साधु, लेखापाल ओमप्रकाश गांधी, एमआईएस बिप्लव माजी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बीआरसी कर्मी उपस्थित रहे।

 

संवाददाता: संतोष कुमार,

  • Related Posts

    एमएमडीआर संशोधन कानून के खिलाफ 24 सितंबर को गरजेगी राजद, जामताड़ा समाहरणालय के सामने होगा महाधरना

    जामताड़ा। केंद्र सरकार के एमएमडीआर संशोधन कानून के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने जामताड़ा में आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी की ओर से आगामी 24…

    नाला में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा के गंभीर आरोप, आंदोलन की चेतावनी

    जामताड़ा। नाला विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर भाजपा ने गंभीर सवाल उठाए हैं। सोमवार को नाला बजरंगबली मंदिर परिसर के समीप भाजपा नेताओं ने प्रेस वार्ता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *