झुग्गी-झोपड़ियों में दीप जलाकर ‘भागलपुर मांगे विकास’ ने बांटी दिवाली की खुशियां, जरूरतमंदों को दिए नए वस्त्र

दीपावली का पर्व रोशनी, खुशियों और आपसी प्रेम का प्रतीक है। इसी संदेश को साकार करते हुए छोटी दीपावली की शाम ‘भागलपुर मांगे विकास’ मंच की ओर से शहर के झुग्गी-झोपड़ी बहुल एवं अभावग्रस्त इलाकों में जरूरतमंद परिवारों के बीच दीपावली की खुशियां बांटी गईं। मंच के प्रोपराइटर विशाल आनंद के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने जरूरतमंद बच्चों, बुजुर्गों और परिवारों के साथ त्योहार मनाया।

 

Sponsored Advertisement

इस दौरान टीम के सदस्य कच्ची बस्तियों की तंग गलियों और झोपड़ियों तक पहुंचे। वहां बच्चों के साथ मिलकर मिट्टी के दीये जलाए गए और घरों को रोशनी से सजाया गया। बच्चों के बीच फुलझड़ियां भी जलाई गईं। आमतौर पर अभावों के बीच जीवन गुजारने वाले इन परिवारों के लिए दीपावली की यह शाम कुछ खास बन गई। दीयों की रोशनी और बच्चों की खिलखिलाहट से बस्तियों का माहौल उत्सवमय हो उठा।

 

कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद परिवारों, असहाय बुजुर्गों और बच्चों के बीच नए वस्त्रों का वितरण भी किया गया। नए कपड़े पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। टीम के सदस्यों ने बच्चों और बुजुर्गों के साथ समय बिताया तथा उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

 

इस मौके पर विशाल आनंद ने कहा कि ‘भागलपुर मांगे विकास’ मंच केवल शहर के बुनियादी मुद्दों और विकास की आवाज उठाने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के साथ खुशियां साझा करना भी इसकी प्राथमिकता है। त्योहारों की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के जीवन में भी खुशियों का उजाला पहुंचे।

 

इस पहल के माध्यम से मंच ने सामाजिक सहयोग, मानवता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। जरूरतमंदों के बीच दीप जलाकर और नए वस्त्र बांटकर मनाई गई यह दीपावली समाज में संवेदनशीलता और सामाजिक समरसता की एक सुंदर मिसाल बन गई।

Related Posts

दीपावली और छठ को लेकर विद्युत विभाग अलर्ट, निर्बाध बिजली के लिए विशेष तैयारी; शिकायत के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दीपावली एवं छठ महापर्व को लेकर सहरसा में विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारी की है। त्योहारों के दौरान बिजली की बढ़ती…

बनगांव में 18 से 24 नवंबर तक सजेगा SBI नटखट खेल महोत्सव, 10 हजार से अधिक खिलाड़ियों के जुटने की उम्मीद

बिहार की ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से SBI नटखट खेल महोत्सव 2026 का आयोजन आगामी 18 से 24 नवंबर तक सहरसा जिले के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *