बनगांव में 18 से 24 नवंबर तक सजेगा SBI नटखट खेल महोत्सव, 10 हजार से अधिक खिलाड़ियों के जुटने की उम्मीद

बिहार की ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से SBI नटखट खेल महोत्सव 2026 का आयोजन आगामी 18 से 24 नवंबर तक सहरसा जिले के बनगांव में किया जाएगा। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) इस आयोजन का टाइटल एवं लीड स्पॉन्सर है। आयोजकों ने इस बार 10 हजार से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी का लक्ष्य रखा है।

 

Sponsored Advertisement

इस वर्ष महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी समर्थन मिल रहा है। अमेरिका में रह रहे निरंजन ठाकुर और इंग्लैंड में रहने वाले सूर्या जी समेत विभिन्न देशों में बसे लोग आयोजन से जुड़े हैं। खास बात यह है कि विदेशों में रहने वाले लोगों ने पहली बार महोत्सव के लिए आर्थिक सहयोग भी दिया है। आयोजन का संदेश ‘जड़ें बनगांव में, सपने ग्लोबल’ रखा गया है।

 

महोत्सव को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित कबड्डी प्रशिक्षक बलवान सिंह, ई. श्रीधरन, ई. भास्करन, अर्जुन देशवाल, रिशांक देवड़िया, प्रिया रिया कुमारी और विजय कुमार समेत खेल जगत की कई हस्तियों का प्रोत्साहन मिल रहा है।

 

सात दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में बिहार राज्य स्तरीय महिला कबड्डी, विद्यालय स्तरीय कबड्डी, महिला सीनियर वॉलीबॉल, अंतरजिला फुटबॉल, एथलेटिक्स, 10 किलोमीटर मैराथन, 100, 400 और 1600 मीटर दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, रिले, डिस्कस थ्रो, साइक्लिंग, शतरंज, कैरम और स्पोर्ट्स क्विज जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। महिला खिलाड़ियों और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

 

नटखट खेल महोत्सव की शुरुआत 2021 में 491 खिलाड़ियों के साथ हुई थी। वर्ष 2022 में 3,198 और 2024 में 7,163 खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया। तीसरे संस्करण में बिहार के सभी 38 जिलों से खिलाड़ियों की सहभागिता दर्ज की गई थी। महिला खिलाड़ियों की भागीदारी भी पहले तीन संस्करणों में क्रमशः 72, 74 और 76 प्रतिशत रही।

 

Sriday Social Foundation की इस फ्लैगशिप पहल का उद्देश्य खेलों को सामाजिक विकास, युवा सशक्तीकरण और ग्रामीण विकास से जोड़ना है। आयोजकों को उम्मीद है कि इस बार का महोत्सव ग्रामीण प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने के साथ बिहार की खेल पहचान को नई ऊंचाई प्रदान करेगा।

Related Posts

दीपावली और छठ को लेकर विद्युत विभाग अलर्ट, निर्बाध बिजली के लिए विशेष तैयारी; शिकायत के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दीपावली एवं छठ महापर्व को लेकर सहरसा में विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारी की है। त्योहारों के दौरान बिजली की बढ़ती…

झुग्गी-झोपड़ियों में दीप जलाकर ‘भागलपुर मांगे विकास’ ने बांटी दिवाली की खुशियां, जरूरतमंदों को दिए नए वस्त्र

दीपावली का पर्व रोशनी, खुशियों और आपसी प्रेम का प्रतीक है। इसी संदेश को साकार करते हुए छोटी दीपावली की शाम ‘भागलपुर मांगे विकास’ मंच की ओर से शहर के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *