बाघमारा में फिर भू-धंसान से मचा हड़कंप, कई मकान जमींदोज; दहशत में लोग

धनबाद जिले के बाघमारा क्षेत्र में एक बार फिर भू-धंसान की बड़ी घटना सामने आई है। शुक्रवार दोपहर छाताबाद इलाके में अचानक जमीन धंसने से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ मकान देखते ही देखते भरभराकर जमींदोज हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे के बाद छाताबाद इलाके में अचानक जोरदार आवाज के साथ जमीन धंसने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जमीन के कांपने और तेज आवाज से लोगों को कुछ देर के लिए भूकंप जैसा महसूस हुआ। इसके बाद देखते ही देखते कई मकानों में दरारें पड़ गईं और कुछ मकान धंसान की चपेट में आकर ढह गए। बताया जा रहा है कि प्रभावित मकानों में दो मंजिला और तीन मंजिला मकान भी शामिल हैं।

 

भू-धंसान की घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक करीब एक दर्जन मकान प्रभावित हुए हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक नुकसान का आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। राहत की बात यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

 

बाघमारा और आसपास के कोयलांचल क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। खासकर बरसात के मौसम में जमीन धंसने की घटनाओं से स्थानीय लोगों की जान-माल पर खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से भू-धंसान प्रभावित क्षेत्रों के स्थायी समाधान और सुरक्षित पुनर्वास की मांग की जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। प्रशासन की ओर से नुकसान और घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

 

संवाददाता: राजेश कुमार

  • Related Posts

    सहरसा में ट्रेन के जनरल कोच में मिला अचेत यात्री, नशाखुरानी गिरोह का शिकार होने की आशंका; RPF ने पहुंचाया अस्पताल

    ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ट्रेन संख्या 15284 के जनरल कोच में एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में…

    वैशाली में हत्या के 48 घंटे बाद भी नहीं मिला युवक का शव, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल; पीड़ित परिवार से मिले राजद नेता डॉ. मुकेश रौशन, तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉल पर की बात

    बिहार के वैशाली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां युवक की हत्या के करीब 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस उसके शव को बरामद नहीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *