पलामू में महिला हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पति-पत्नी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप

 मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के चर्चित महिला हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। 26 अप्रैल 2026 को भगवती अस्पताल के पीछे स्थित झरना टोला में एक अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद दर्ज मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के बालेखांड़ गांव निवासी उपेन्द्र कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में उपेन्द्र कुमार की पत्नी चंदा देवी को पहले ही 30 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जांच के दौरान मिले तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर शहर थाना एवं तकनीकी शाखा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उपेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया।

Sponsored Advertisement

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या की साजिश पति-पत्नी ने मिलकर रची थी। हालांकि पुलिस अभी भी मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी तथा इस घटना में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी उपेन्द्र कुमार का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ लूट, अपहरण, आर्म्स एक्ट और पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में पहले से प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश यादव ने प्रेसवार्ता में गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और हत्याकांड से जुड़े सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रेसवार्ता के दौरान शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, एसआई श्रीराम शर्मा सहित शहर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान भी उपस्थित रहे। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है और जल्द ही इस हत्याकांड से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण खुलासे भी हो सकते हैं।

Related Posts

सारठ में 700 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा शुरू कराने का किया ऐलान

सारठ विधानसभा क्षेत्र के सहरजोरी स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा और प्रतिभा का उत्सव देखने को मिला। कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में…

बोकारो: धान रोपने के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, तीन युवतियां झुलसीं, सदर अस्पताल में भर्ती

बोकारो जिले के चास प्रखंड अंतर्गत कुंबाटांड़ गांव में रविवार को धान रोपने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन युवतियां घायल हो गईं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *