सारठ में 700 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा शुरू कराने का किया ऐलान

सारठ विधानसभा क्षेत्र के सहरजोरी स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा और प्रतिभा का उत्सव देखने को मिला। कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 700 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में पूर्व कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक रणधीर सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर ईसीएल चितरा के महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

Sponsored Advertisement

समारोह में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों की बड़ी संख्या मौजूद रही। अतिथियों ने मेधावियों को सम्मानित करते हुए उन्हें आगे भी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई जारी रखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा गया कि ऐसे आयोजन अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।

 

पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पिछले 12 वर्षों से लगातार इस प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष लगभग 60 विद्यालयों के 700 से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया है। जो विद्यार्थी किसी कारणवश कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके हैं, उन्हें भी बाद में सम्मानित किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हर वर्ष मेधावी विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है, जो यह दर्शाता है कि शिक्षा के प्रति छात्रों और अभिभावकों की जागरूकता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से जीवन में अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण बनाए रखने की अपील की।

 

कार्यक्रम के दौरान रणधीर सिंह ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सारठ विधानसभा क्षेत्र के सभी बच्चों को मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और उनका प्रयास रहेगा कि आर्थिक स्थिति किसी भी बच्चे की पढ़ाई में बाधा न बने। उनके इस ऐलान का विद्यार्थियों और अभिभावकों ने जोरदार स्वागत किया।

 

संवाददाता: संतोष कुमार

Related Posts

पलामू में महिला हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पति-पत्नी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप

 मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के चर्चित महिला हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। 26 अप्रैल 2026 को भगवती अस्पताल के पीछे स्थित झरना टोला में…

बोकारो: धान रोपने के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, तीन युवतियां झुलसीं, सदर अस्पताल में भर्ती

बोकारो जिले के चास प्रखंड अंतर्गत कुंबाटांड़ गांव में रविवार को धान रोपने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन युवतियां घायल हो गईं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *