बोकारो: धान रोपने के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, तीन युवतियां झुलसीं, सदर अस्पताल में भर्ती

बोकारो जिले के चास प्रखंड अंतर्गत कुंबाटांड़ गांव में रविवार को धान रोपने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन युवतियां घायल हो गईं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तीनों को तत्काल बोकारो सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया। चिकित्सकों की निगरानी में तीनों का इलाज जारी है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, घायल युवतियों की पहचान आशा कुमारी, पूजा कुमारी और सोनाली कुमारी के रूप में हुई है। तीनों अपने खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली खेत के समीप गिर गई। वज्रपात की चपेट में आने से तीनों युवतियां जमीन पर गिर पड़ीं। घटना के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल परिजनों को सूचना दी।

 

ग्रामीणों ने बिना देर किए तीनों घायलों को इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को भर्ती कर लिया। चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।

 

घायल आशा कुमारी ने अस्पताल में बताया कि वह अपनी साथियों के साथ धान रोप रही थी। अचानक तेज आवाज के साथ बिजली कड़की और कुछ समझने से पहले ही उसे तेज करंट जैसा झटका महसूस हुआ। इसके बाद वह बेहोश होकर खेत में गिर गई। होश आने पर खुद को अस्पताल में पाया। उसने बताया कि घटना के बाद शरीर में तेज दर्द हो रहा है और चलने-फिरने में भी परेशानी महसूस हो रही है।

 

ग्रामीणों ने लोगों से अपील की है कि बारिश और गरज-चमक के दौरान खेतों या खुले स्थानों पर काम करने से बचें। मौसम खराब होने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर शरण लेना ही सबसे बेहतर उपाय है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

 

संवाददाता: चंदन सिंह, बोकारो

  • Related Posts

    महाराष्ट्र के ठाणे से 13 लाख का इनामी माओवादी संजय यादव गिरफ्तार, पलामू में जमीन के नीचे मिला हथियारों का जखीरा

    **63 आपराधिक और उग्रवादी मामलों में था वांछित, हुसैनाबाद के जंगल से SLR राइफल समेत 290 जिंदा कारतूस बरामद**   Sponsored Advertisement **पलामू।** झारखंड और बिहार में आतंक का पर्याय…

    पलामू में रिश्तों का कत्ल! गुनी भुइयां की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी और बड़ा बेटा गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल टांगी बरामद

    झारखंड के पलामू जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पांकी थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय गुनी भुइयां की धारदार हथियार से हत्या के मामले का पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *