करमाटांड़ में ई-बाइक की डिक्की से संदिग्ध प्रतिबंधित मांस बरामद, ग्रामीणों और बजरंग दल की सतर्कता से युवक पकड़ा गया

जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सतर्कता से एक संदिग्ध तस्करी का मामला सामने आया। बरमुंडी पंचायत के बन भीतर गांव में खड़ी एक लाल रंग की ई-बाइक की डिक्की से पांच प्लास्टिक पैकेट बरामद किए गए, जिनमें प्रतिबंधित मांस होने का संदेह जताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सहित वाहन एवं बरामद सामग्री को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, गांव के समीप काफी देर से एक लाल रंग की इलेक्ट्रॉनिक बाइक खड़ी थी। बाइक के पास मौजूद युवक की गतिविधियां ग्रामीणों को संदिग्ध लगीं। पूछताछ के दौरान युवक स्पष्ट जवाब नहीं दे सका और बार-बार अपनी बात बदलने लगा। इससे ग्रामीणों का संदेह और गहरा गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना दी।

 

ग्रामीणों और बजरंग दल के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर बाइक की डिक्की की जांच की। डिक्की खोलने पर उसमें पांच प्लास्टिक के पैकेट मिले। पैकेटों में रखी सामग्री को देखकर लोगों ने प्रतिबंधित मांस होने की आशंका जताई। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को वहीं रोक लिया और तत्काल करमाटांड़ थाना पुलिस को सूचना दी।

 

पकड़े गए युवक की पहचान दाऊद मियां, निवासी ग्राम मुरली पहाड़ी, पोस्ट नारायणपुर, जिला जामताड़ा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अलकनाथ चौबे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर ई-बाइक और बरामद पैकेटों को जब्त कर थाना ले गई।

 

थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद सामग्री को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

 

संवाददाता : संतोष कुमार

  • Related Posts

    कोसी रेंज डीआईजी ने उदाकिशुनगंज एसडीपीओ कार्यालय का किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन पर जोर

    सहरसा: पुलिस उप महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा ने मंगलवार को मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईजी ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण…

    ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9.660 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    पलामू: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.660 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है। पुलिस ने इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *