विनीत तिवारी हत्याकांड में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी झांसी से गिरफ्तार

बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपित प्रशांत तिवारी (26) को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इस हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने में जुट गई है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी प्रशांत तिवारी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पूछताछ के दौरान उसने मामले में शामिल अन्य सहयोगियों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से मिली सूचनाओं के आधार पर अन्य फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का एक एटीएम कार्ड बरामद किया है। बरामद सामान को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब मोबाइल की तकनीकी जांच के जरिए आरोपी के संपर्कों और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों को भी खंगाल रही है।

 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, प्रशांत तिवारी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पहले से शहर थाना कांड संख्या 319/2024 दर्ज है। ऐसे में पुलिस उसके पुराने मामलों और आपराधिक गतिविधियों की भी जांच कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

 

पलामू पुलिस का कहना है कि विनीत तिवारी हत्याकांड के सभी आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही मामले में अन्य महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि इस चर्चित हत्याकांड में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मजबूत अनुसंधान किया जा रहा है।

 

संवाददाता: सत्यम शुक्ला, पलामू

  • Related Posts

    निशा भगत मामले को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, नाला में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन

    आदिवासी नेत्री निशा भगत के मामले को लेकर भाजपा नाला मंडल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बजरंगबली चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का…

    तिलाबनी में हुई मासिक गुरु गोष्ठी, विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा कर बीईईओ ने शिक्षकों को दिए सख्त निर्देश

    जामताड़ा उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिलाबनी के हॉल में शनिवार को नवंबर 2026 की मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) मिलन कुमार घोष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *