नाला में श्रमिकों के पंजीकरण को लेकर विशेष बैठक, प्रवासी मजदूरों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर

जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड सभागार में गुरुवार को श्रम विभाग की ओर से असंगठित, निर्माण एवं प्रवासी श्रमिकों के पंजीकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नाला प्रखंड विकास पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य ऐसे श्रमिकों की पहचान कर उनका पंजीकरण सुनिश्चित करना था, जो अब तक सरकारी योजनाओं के दायरे से बाहर हैं।

 

Sponsored Advertisement

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जामताड़ा के श्रम अधीक्षक देव कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। इसके अलावा नाला और नारायणपुर के प्रवर्तन पदाधिकारी, कार्यालय कर्मी शुभम यादव, प्रखंड के बीपीओ निखिल कुमार, विभिन्न पंचायतों के मुखिया तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। बैठक में पंचायत स्तर पर श्रमिकों का व्यापक सर्वेक्षण कराने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी पंचायतों में असंगठित, निर्माण एवं प्रवासी श्रमिकों का सर्वे कर उनका पंजीकरण कराया जाएगा। विशेष रूप से उन मजदूरों को चिन्हित किया जाएगा, जो वर्तमान में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं, लेकिन अब तक श्रमिक निबंधन नहीं करा सके हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कोई भी पात्र श्रमिक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

 

श्रम अधीक्षक देव कुमार मिश्रा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं। इन योजनाओं का लाभ तभी मिल सकेगा, जब अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण होगा। उन्होंने कहा कि विभाग की प्राथमिकता है कि पंचायत स्तर तक जागरूकता अभियान चलाकर श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और अन्य सरकारी सुविधाओं से जोड़ा जाए।

 

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि विभागीय निर्देश के तहत जामताड़ा जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में श्रमिकों के लिए जागरूकता एवं पंजीकरण कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। बैठक के अंत में संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने तथा प्रगति रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

 

इस अवसर पर नाला पंचायत के मुखिया अजित मुर्मू, कास्ता पंचायत के मुखिया मिनिसर मुर्मू सहित कई जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

संवाददाता: संतोष कुमार, जामताड़ा

  • Related Posts

    जामताड़ा के जिला स्कूल में सड़क सुरक्षा पर क्विज प्रतियोगिता, ग्रुप सी ने मारी बाजी

    जामताड़ा। जिला स्कूल (स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) में जिला परिवहन विभाग और वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में…

    जामताड़ा में भाजपा की बैठक, 11 सितंबर के धरना-प्रदर्शन को लेकर बनी रणनीति; छात्र मुद्दे पर सरकार को घेरा

    जामताड़ा। भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा जिला इकाई की महत्वपूर्ण मासिक बैठक बुधवार को बुधुडीह स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने की। बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *