भोजपुर में दर्दनाक हादसा: जर्जर बाउंड्री वॉल गिरने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत, गांव में मातम

भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बिहिया नगर परिषद के वार्ड नंबर-6 स्थित धोबिया मोहल्ला में एक जर्जर बाउंड्री वॉल अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय दो मासूम चचेरे भाई घर के बाहर खेल रहे थे। दीवार के मलबे में दबने से तीन वर्षीय शिवांश कुमार उर्फ कल्लू और ढाई वर्षीय अंकित कुमार की मौत हो गई। इस हादसे में बच्चों के दादा छोटक रजक भी घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार, दोनों बच्चे रोज की तरह घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान पुरानी और कमजोर बाउंड्री वॉल अचानक गिर गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। शिवांश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अंकित को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

Sponsored Advertisement

मृतक शिवांश चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था, जबकि अंकित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। दोनों बच्चों की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही बिहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बाउंड्री वॉल किस कारण गिरी और इसमें लापरवाही किसकी थी।

भोजपुर के अंचल अधिकारी निलेश कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पीड़ित परिवारों को सरकारी मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उधर, हादसे से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों बच्चों के शव के साथ बिहिया-जगदीशपुर स्टेट हाईवे-102 जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मकान मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है और हर कोई पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहा है।

  • Related Posts

    शिक्षक सम्मान समारोह के मंच पर सहरसा जिलाधिकारी ने ली शिक्षकों की क्लास, सवालों में फंसे तो मिली सुधार की सख्त हिदायत

    शिक्षक दिवस के अवसर पर सहरसा में आयोजित सम्मान समारोह उस समय चर्चा में आ गया, जब जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बेस्ट टीचर अवार्ड पाने वाले शिक्षकों की मंच पर…

    नाथनगर में चारे के ढेर में लगी भीषण आग, दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

    भागलपुर। नाथनगर थाना क्षेत्र के पुरानी सराय मोड़ के समीप शुक्रवार देर रात मवेशियों के चारे के ढेर में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *