जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर गैंग का भंडाफोड़, 9 शातिर अपराधी गिरफ्तार; 27 मोबाइल और 39 सिम कार्ड बरामद

देशभर में साइबर अपराध के लिए कुख्यात जामताड़ा में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जामताड़ा पुलिस ने करमाटांड़ और जामताड़ा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 9 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 27 मोबाइल फोन, 39 सिम कार्ड सहित साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले कई महत्वपूर्ण उपकरण बरामद किए गए हैं।

 

Sponsored Advertisement

शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी लंबे समय से साइबर ठगी के धंधे में सक्रिय थे और अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे थे।

 

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी लोगों को कैशबैक, रिवॉर्ड प्वाइंट और आकर्षक ऑफर का झांसा देकर मोबाइल पर एक लिंक या ऐप के माध्यम से “Accept” करवाते थे। इसके बाद वे पीड़ित के मोबाइल का एक्सेस प्राप्त कर बैंक खातों से पैसे निकाल लेते थे। इसके अलावा आरोपी खुद को बैंक अधिकारी बताकर एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी और ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी हासिल कर खातों से रकम उड़ा लेते थे।

 

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की पहचान करने में जुटी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है ताकि ठगी के अन्य मामलों का खुलासा हो सके।

 

जामताड़ा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक, ऐप या कैशबैक के लालच में आकर अपनी बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर दें।

 

संवाददाता: संतोष कुमार, जामताड़ा

  • Related Posts

    धनबाद के सिजुआ में बड़ा हादसा: तड़के फटी जमीन, कई घर जमींदोज; एक बच्चे की मौत, 8 घायल

    धनबाद। कतरास के सिजुआ 10 नंबर इलाके में मंगलवार तड़के करीब 5 बजे अचानक जमीन धंसने से बड़ा हादसा हो गया। घटना के वक्त अधिकांश लोग अपने घरों में सो…

    चायपत्ती बेचने के बहाने घर में घुसे संदिग्ध, बुजुर्ग महिला को नशीला पाउडर खिलाकर 3.5 लाख के जेवरात लेकर फरार

    बोकारो। चास थाना क्षेत्र की शिव शक्ति कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों रुपये के जेवरात और सामान लूटने का मामला सामने आया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *