भागलपुर में सजा कला का महाकुंभ, आर्टिफॉर्म डांस चैंपियनशिप 2026 में भारत-नेपाल के प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

भागलपुर के ऐतिहासिक टाउन हॉल में शनिवार को आयोजित आर्टिफॉर्म डांस चैंपियनशिप 2026 कला, संस्कृति और प्रतिभा का भव्य उत्सव बनकर सामने आया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन, किलकारी बिहार बाल भवन भागलपुर के पदाधिकारी साहिल राज, अभिलाषा कुमारी, कथक नृत्य गुरु निभास मोदी तथा आयोजन समिति के अमर और अंजली सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में बिहार के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से आए सैकड़ों प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस बार प्रतियोगिता की सबसे बड़ी विशेषता नेपाल से आए प्रतिभागियों की भागीदारी रही, जिसने आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया। मंच पर शास्त्रीय, लोक, बॉलीवुड, फ्यूजन और समकालीन नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हर प्रस्तुति पर तालियों की गूंज से पूरा टाउन हॉल उत्साह से भर उठा।

Sponsored Advertisement

प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए कुल 75 हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि निर्धारित की गई थी, जिससे प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के निर्णायक के रूप में दीपिका सोनी और अमन शाह ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। वहीं मुंबई से आए मशहूर एंकर ओगी (Oggy) ने अपने शानदार मंच संचालन और मनोरंजक अंदाज से पूरे कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा।

टाउन हॉल में बड़ी संख्या में कला प्रेमियों और दर्शकों की मौजूदगी ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। लोगों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता का आनंद लिया और प्रतिभागियों का लगातार हौसला बढ़ाया।

आर्टिफॉर्म डांस अकादमी के संचालकों ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है। उनका विश्वास है कि ऐसे आयोजन भागलपुर को कला और संस्कृति के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएंगे। उन्होंने भविष्य में प्रतियोगिता को और भी बड़े स्तर पर आयोजित करने की घोषणा करते हुए कहा कि भागलपुर को देश के प्रमुख सांस्कृतिक केंद्रों में शामिल करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाएंगे।

संवाददाता : रजनीश कुमार

  • Related Posts

    जिस अस्पताल में करता था ड्यूटी, वहीं स्वास्थ्यकर्मी की संदिग्ध मौत, सीसीटीवी फुटेज पर परिजनों ने उठाए सवाल

    सासाराम। रोहतास जिले के सासाराम स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार को एक स्वास्थ्यकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान बड्डी थाना क्षेत्र के सिकुहीं गांव…

    सहरसा कॉलेज मैदान में धूमधाम से हुआ रावण दहन, आतिशबाजी से गूंज उठा मैदान

    विजयादशमी के अवसर पर बुधवार की शाम सहरसा कॉलेज मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *