पूर्णिया में बड़ा एक्शन: 46 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुए BDO, सरकारी आवास से 1.25 लाख नकद भी बरामद


बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामला पूर्णिया जिले के वैसा प्रखंड से सामने आया है, जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी यानी बीडीओ राजकुमार चौधरी को 46 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान उनके सरकारी आवास से 1 लाख 25 हजार रुपये नकद और कई संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। इस मामले में बीडीओ के निजी सहायक सेवक छोटू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद विशेष निगरानी कोर्ट, पटना में पेश किया जाएगा।


विशेष निगरानी इकाई के डीएसपी कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि एक ठेकेदार ने विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उसकी टेंडर राशि के भुगतान के बदले बीडीओ राजकुमार चौधरी 46 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाया।

Sponsored Advertisement

पूर्व निर्धारित योजना के तहत विशेष टीम वैसा प्रखंड स्थित बीडीओ के सरकारी आवास पहुंची। जैसे ही शिकायतकर्ता ने रिश्वत की रकम सौंपी, टीम ने बीडीओ को रंगेहाथ पकड़ लिया। मौके पर मौजूद उनके निजी सहायक सेवक छोटू कुमार को भी इस मामले में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद अधिकारियों ने बीडीओ के सरकारी आवास की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान 1 लाख 25 हजार रुपये की अतिरिक्त नकदी और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए। निगरानी विभाग अब यह जांच कर रहा है कि बरामद नकदी का स्रोत क्या है और दस्तावेजों का इस मामले से क्या संबंध है।

डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों को विशेष निगरानी कोर्ट, पटना में पेश किया जाएगा।

  • Related Posts

    शिक्षक सम्मान समारोह के मंच पर सहरसा जिलाधिकारी ने ली शिक्षकों की क्लास, सवालों में फंसे तो मिली सुधार की सख्त हिदायत

    शिक्षक दिवस के अवसर पर सहरसा में आयोजित सम्मान समारोह उस समय चर्चा में आ गया, जब जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बेस्ट टीचर अवार्ड पाने वाले शिक्षकों की मंच पर…

    जामताड़ा में दुर्गा पूजा-दीपावली को लेकर पुलिस-व्यापारी समन्वय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति

    जामताड़ा। आगामी दुर्गा पूजा और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जामताड़ा टाउन थाना परिसर में पुलिस और व्यापारियों की महत्वपूर्ण समन्वय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *