भागलपुर में बेखौफ चोरों का आतंक, खेत से सिंचाई का मोटर चोरी; किसान का आरोप—2 किलोमीटर दूर थाना, सूचना के तीन घंटे बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने ग्रामीणों और किसानों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला एक किसान के खेत से सिंचाई के लिए लगाए गए मोटर की चोरी का है। घटना के बाद पीड़ित किसान ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद पुलिस कई घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

 

Sponsored Advertisement

पीड़ित किसान राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार देर रात अज्ञात चोर उनके खेत में लगे सिंचाई मोटर को चोरी कर ले गए। उनके अनुसार मोटर खेत के अंदर करीब 250 फीट की दूरी पर लगाया गया था। चोरों ने पहले मोटर तक पहुंचने के लिए पाइपों को उखाड़कर क्षतिग्रस्त किया और फिर मोटर खोलकर अपने साथ ले गए। सुबह खेत पहुंचने पर चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी।

 

सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। किसान का कहना है कि टीम ने उन्हें बाईपास थाना में सूचना देने की सलाह दी। उनका आरोप है कि थाना को सूचना देने के बावजूद करीब तीन घंटे तक कोई पुलिसकर्मी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा, जबकि थाना की दूरी मात्र दो किलोमीटर है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। दो दिन पहले बैजानी स्थित एक पेट्रोल पंप पर भी चारपहिया वाहन से पहुंचे चोरों ने एक ट्रक से डीजल चोरी कर लिया था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, लेकिन अब तक अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।

 

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, बाईपास थाना अध्यक्ष चनवीर कुमार ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

 

संवाददाता : रजनीश कुमार, भागलपुर

  • Related Posts

    नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार

    सहरसा। कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे नशा मुक्त कोसी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 से 25 सितंबर के…

    नशामुक्त समाज के लिए एनसीसी कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली

    नशामुक्त समाज के लिए एनसीसी कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *