छठ मनाने मुंबई से नवादा आ रहे परिवार की स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, दो गंभीर

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद में NH-19 पर गुरुवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। रतनुआ पेट्रोल पंप के पास ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो पुरुष और एक आठ वर्षीय बच्चा शामिल है।

मृतकों की पहचान 48 वर्षीय राजकुमार चौहान, आठ वर्षीय रितेश और भगवान दास के रूप में हुई है। राजकुमार और रितेश पिता-पुत्र थे, जबकि भगवान दास राजकुमार के ससुर थे। वहीं, घायलों में राजकुमार के साले नीतीश चौहान और उनकी पत्नी किरण कुमारी शामिल हैं।

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, राजकुमार चौहान मुंबई में नौकरी करते थे। वह छठ पर्व मनाने के लिए अपनी पत्नी किरण कुमारी और बेटे रितेश के साथ मुंबई से बस के जरिए बनारस पहुंचे थे। इसके बाद नवादा स्थित अपने गांव जाने के लिए उन्होंने किराये पर स्कॉर्पियो ली थी। गाड़ी में उनके ससुर भगवान दास, साला नीतीश चौहान और परिवार की एक अन्य महिला सदस्य भी सवार थीं।

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह स्कॉर्पियो नगर थाना क्षेत्र के रतनुआ पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी सामने से गलत दिशा में आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद राजमार्ग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में जाली नोटों का कारोबार, 14 हजार के नकली नोट के साथ तस्कर गिरफ्तार; नेपाल-बांग्लादेश कनेक्शन की जांच

मुजफ्फरपुर में जाली नोटों का कारोबार, 14 हजार के नकली नोट के साथ तस्कर गिरफ्तार; नेपाल-बांग्लादेश कनेक्शन की जांच

पूर्णिया में आईबी की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में रहने के आरोप में 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार

पूर्णिया में आईबी की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में रहने के आरोप में 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *