बोकारो में सात सूत्री मांगों को लेकर विस्थापितों का उग्र प्रदर्शन, डीसी-डीडीसी की प्रतीकात्मक शव यात्रा को पुलिस ने रोका

 

बोकारो: सात सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को विस्थापित नौजवान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में विस्थापितों ने बोकारो के डीपीएलआर कार्यालय के समीप जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बोकारो उपायुक्त (डीसी) और उप विकास आयुक्त (डीडीसी) की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। हालांकि, सिटी थाना पुलिस ने बीच रास्ते में हस्तक्षेप करते हुए शव यात्रा को आगे बढ़ने से रोक दिया, जिससे कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई।

Sponsored Advertisement

 

मोर्चा के अध्यक्ष अरुण कुमार ने आरोप लगाया कि विस्थापित वर्षों से अपनी मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि डीपीएलआर कार्यालय से जारी सभी पर्चों तथा उनके आधार पर किए गए भुगतानों की उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। उनका आरोप है कि पूरे मामले में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं और कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है, जबकि वास्तविक विस्थापित अपने अधिकारों से वंचित हैं।

 

अरुण कुमार ने कहा कि कई बार आवेदन सौंपने और अधिकारियों के साथ बैठक करने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। इससे विस्थापितों में भारी नाराजगी है और यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

वहीं, सिटी थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालने की पूर्व अनुमति नहीं ली थी। इसी कारण पुलिस ने उन्हें अंतिम संस्कार की प्रक्रिया आगे बढ़ाने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है और उनके निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल की तैनाती के कारण स्थिति नियंत्रण में रही और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।

 

संवाददाता : चंदन सिंह, बोकारो

  • Related Posts

    सतबरवा के सोनू होटल में श्रम विभाग का छापा, एक बाल मजदूर रेस्क्यू; संचालक पर FIR

    सतबरवा के सोनू होटल में श्रम विभाग का छापा, एक बाल मजदूर रेस्क्यू; संचालक पर FIR

    उद्घाटन समारोह में पुलिस की अचानक एंट्री, राजू तिर्की को दो लग्जरी गाड़ियों के साथ थाने ले गई टीम; आर्म्स एक्ट से जुड़ सकता है मामला

    झारखंड के पलामू जिले में बुधवार को एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान के उद्घाटन समारोह के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *