निरसा विधायक अरूप चटर्जी का सांसद ढुल्लू महतो पर पलटवार, कई मुद्दों पर लगाए गंभीर आरोप

धनबाद सांसद ढुल्लू महतो की ओर से दिए गए बयान के बाद धनबाद की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। सोमवार को निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने धनबाद परिसदन में प्रेस वार्ता कर सांसद के बयान का कड़ा जवाब दिया। उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता पर की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि उनके पिता ने जीवनभर मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और आज भी लोग उन्हें सम्मानपूर्वक याद करते हैं।

 

Sponsored Advertisement

प्रेस वार्ता के दौरान विधायक ने सांसद ढुल्लू महतो पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति खुद को “हरिश्चंद्र” बताता है, उसे पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। अरूप चटर्जी ने आरोप लगाया कि धनबाद में अवैध कोयला कारोबार और हार्डकोक उद्योग से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि सांसद और उनके परिजनों की भूमिका की भी जांच आवश्यक है।

 

विधायक ने गोविंदपुर-निरसा एलिवेटेड फ्लाईओवर को लेकर भी सांसद पर निशाना साधा। उनका कहना था कि यह परियोजना सांसद बनने से पहले ही स्वीकृत हो चुकी थी और अब केवल उसका राजनीतिक श्रेय लेने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने गया पुल का उदाहरण देते हुए कहा कि उसके निर्माण का श्रेय भी गलत तरीके से लेने का प्रयास किया जा रहा है।

 

फ्लाईओवर निर्माण में कमीशन के आरोपों पर अरूप चटर्जी ने कहा कि उनका विरोध केवल इस बात को लेकर है कि निर्माण कार्य किसी अवैध तत्व या कोयला माफिया के हाथों नहीं सौंपा जाए। उन्होंने सांसद पर जमीन, रंगदारी और अन्य मामलों को लेकर भी सवाल उठाए तथा कहा कि यदि सांसद स्वयं को पूरी तरह बेदाग मानते हैं तो किसी भी निष्पक्ष जांच से नहीं घबराना चाहिए।

 

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सांसद ढुल्लू महतो ने गोविंदपुर-निरसा एलिवेटेड फ्लाईओवर को लेकर विधायक अरूप चटर्जी पर व्यक्तिगत टिप्पणी की थी। उसी बयान के बाद दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है।

 

(नोट: समाचार में लगाए गए आरोप संबंधित पक्षों के सार्वजनिक बयानों पर आधारित हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और सांसद की ओर से इन आरोपों पर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने आना शेष है।)

 

संवाददाता : नीतीश कुमार, धनबाद

  • Related Posts

    पलामू पंकज उरांव हत्याकांड का खुलासा, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; 10 लाख रुपये की सुपारी का पुलिस का दावा

    पलामू। झारखंड के पलामू जिले में पंकज उरांव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। लेस्लीगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश में…

    पलामू में अंतरजिला चोरी गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार; सोना-चांदी के आभूषण और चोरी के औजार बरामद

    पलामू। जिले में पुलिस ने अंतरजिला चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 45 ग्राम सोना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *