मशीन की चपेट में आने से जलान फैक्ट्री का कर्मी गंभीर रूप से घायल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

धनबाद स्थित जलान फैक्ट्री में सोमवार को काम के दौरान हुए एक गंभीर औद्योगिक हादसे में फैक्ट्री का एक कर्मी बुरी तरह घायल हो गया। घायल की पहचान आजाद नगर लाल भवन के समीप रहने वाले 50 वर्षीय अकरम खान के रूप में हुई है। घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

 

जानकारी के अनुसार अकरम खान पिछले करीब 20 वर्षों से फैक्ट्री में फाइटर के रूप में कार्यरत हैं। हादसे के समय वह मशीन के बेल्ट के पास नियमित कार्य कर रहे थे। इसी दौरान कथित तौर पर किसी अन्य कर्मचारी ने मशीन का स्विच चालू कर दिया। मशीन का बेल्ट तेज गति से घूमने लगा और अकरम खान उसकी चपेट में आ गए। बेल्ट के जोरदार झटके से वह कई फीट दूर जा गिरे, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

 

घायल के करीबी नौशाद ने बताया कि डॉक्टरों ने अकरम खान की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई है। उनका इलाज जारी है, लेकिन हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में घटना को लेकर चिंता का माहौल है।

 

इधर, परिजनों और स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि मशीनों के संचालन के दौरान आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता और स्विचिंग सिस्टम पर पर्याप्त निगरानी रहती, तो इस हादसे को टाला जा सकता था। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा की मांग की है।

 

फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिक सुरक्षा और फैक्ट्री प्रबंधन की जिम्मेदारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और घायल कर्मी के बेहतर इलाज एवं उचित मुआवजे की मांग की है।

 

संवाददाता : Nitish kumar, धनबाद

Related Posts

सहरसा की सीमाओं पर पुलिस की सख्ती, पांच सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी; नशा कारोबार पर रहेगा विशेष फोकस

सहरसा की सीमाओं पर पुलिस की सख्ती, पांच सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी; नशा कारोबार पर रहेगा विशेष फोकस

एसआईआर में सख्ती: मतदाता सूची से बाहर होंगे 5 श्रेणियों के नाम, फर्जी दस्तावेज देने वालों पर होगी कार्रवाई

एसआईआर में सख्ती: मतदाता सूची से बाहर होंगे 5 श्रेणियों के नाम, फर्जी दस्तावेज देने वालों पर होगी कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *