नाला में कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन, एसआईआर को लोकतंत्र की बुनियाद बताते हुए कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष समर माजी ने की। सम्मेलन में पूर्व सांसद एवं वर्तमान प्रमंडलीय पर्यवेक्षक डॉ. प्रदीप कुमार बालूमुचू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के बीएलए कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी और जिला कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

 

Sponsored Advertisement

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को एसआईआर की प्रक्रिया, मतदाता सूची के सत्यापन और बूथ स्तर पर उनकी जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमार बालूमुचू ने कहा कि एसआईआर लोकतंत्र की बुनियाद है। उन्होंने कहा कि एक भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं छूटना चाहिए और किसी भी फर्जी मतदाता का नाम सूची में शामिल नहीं होना चाहिए। उन्होंने बीएलए कार्यकर्ताओं को पार्टी की “आंख और कान” बताते हुए बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

डॉ. बालूमुचू ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नाला विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी जरूर उतारेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार एसआईआर कानून का राजनीतिक हथियार के रूप में उपयोग कर रही है, इसलिए कार्यकर्ताओं को इसकी पूरी जानकारी रखते हुए लोगों की मदद करनी चाहिए और आवश्यक दस्तावेज समय पर तैयार कराने चाहिए।

 

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पंकज झां ने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस की मजबूती के लिए सही और त्रुटिरहित मतदाता सूची बेहद जरूरी है। उन्होंने नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा घर-घर जाकर सत्यापन करने का आह्वान किया। वहीं प्रखंड अध्यक्ष समर माजी ने कहा कि बीएलए-2 का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी कार्यकर्ता अब बूथ स्तर पर सक्रिय होकर एसआईआर का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करेंगे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

संवाददाता: संतोष कुमार

  • Related Posts

    पलामू पंकज उरांव हत्याकांड का खुलासा, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; 10 लाख रुपये की सुपारी का पुलिस का दावा

    पलामू। झारखंड के पलामू जिले में पंकज उरांव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। लेस्लीगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश में…

    पलामू में अंतरजिला चोरी गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार; सोना-चांदी के आभूषण और चोरी के औजार बरामद

    पलामू। जिले में पुलिस ने अंतरजिला चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 45 ग्राम सोना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *