नावा बाजार में भाईचारे और शांति के साथ संपन्न हुआ मोहर्रम, भव्य ताजिए और अखाड़ों ने मोहा मन

नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र में मोहर्रम का पर्व शनिवार को पूरी श्रद्धा, शांति और आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ। प्रखंड के बाना, कंडा, रबदा, सोहदाग, इटको सहित विभिन्न गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाले गए। इस दौरान विभिन्न अखाड़ों और मोहर्रम कमेटियों ने आकर्षक एवं भव्य ताजिए प्रस्तुत किए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। पूरे क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा और सभी समुदायों के लोगों ने मिलकर पर्व को शांतिपूर्वक मनाया।

 

Sponsored Advertisement

मोहर्रम के अवसर पर विभिन्न कमेटियों की ओर से समाज के सम्मानित लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाना मोहर्रम एकता कमेटी के सदर मुमताज शाह ने कहा कि मोहर्रम केवल मातम का पर्व नहीं, बल्कि सत्य, न्याय, बलिदान, शांति और इंसानियत का संदेश देने वाला अवसर है। उन्होंने कहा कि हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी हमें अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े रहने और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देती है।

 

उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी इमाम हुसैन के आदर्शों पर चलकर समाज में एकता और मानवता की भावना को मजबूत करें। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन और स्थानीय कमेटियों के सहयोग से सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखी गई, जिससे कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुआ।

 

इस अवसर पर कलामुद्दीन अंसारी, सत्यानंद मेहता, सलीम खलीफा, मुमताज खलीफा, इम्तियाज खलीफा, कलीम खलीफा, रेहान राजा, साहित्य राजा, शाहनवाज, गोल्डन शाह, जावेद अख्तर, एजाज, नीतीश कुमार चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द की मिसाल देखने को मिली।

संवाददाता: सत्यम शुक्ला

  • Related Posts

    पलामू पंकज उरांव हत्याकांड का खुलासा, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; 10 लाख रुपये की सुपारी का पुलिस का दावा

    पलामू। झारखंड के पलामू जिले में पंकज उरांव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। लेस्लीगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश में…

    पलामू में अंतरजिला चोरी गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार; सोना-चांदी के आभूषण और चोरी के औजार बरामद

    पलामू। जिले में पुलिस ने अंतरजिला चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 45 ग्राम सोना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *