भागलपुर में करंट लगने से दो बच्चों के पिता की मौत, स्कूटी की बैटरी चार्ज करते समय हुआ दर्दनाक हादसा

भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरदारपुर गांव में मंगलवार की अहले सुबह एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से दो बच्चों के पिता की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Sponsored Advertisement

मृतक की पहचान सरदारपुर निवासी हीरामन राय के पुत्र विष्णुदेव राय के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे विष्णुदेव राय अपने घर में स्कूटी की बैटरी चार्ज करने के लिए बिजली बोर्ड में प्लग लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक बोर्ड में करंट प्रवाहित हो गया और वह उसकी चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।

 

परिजनों ने बताया कि विष्णुदेव को बचाने के प्रयास में घर के अन्य सदस्यों को भी बिजली का झटका लगा। इसके बाद किसी तरह बिजली की सप्लाई बंद की गई और गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज अस्पताल) ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी और दोनों बच्चे अस्पताल पहुंचे। पति का शव देखते ही पत्नी दहाड़ मारकर रोने लगी। वहीं मासूम बच्चे अपने पिता की मौत से पूरी तरह अनजान नजर आए। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की आंखें भी इस दर्दनाक दृश्य को देखकर नम हो गईं।

 

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

विष्णुदेव राय की असामयिक मौत से सरदारपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने इसे बेहद दुखद घटना बताते हुए परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने की मांग की है।

Related Posts

सरकारी अस्पतालों में दवा का संकट या बड़ा खेल? सहरसा के अस्पतालों में मरीजों को बाहर से दवा खरीदने की मजबूरी, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

बिहार सरकार लगातार सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त दवा उपलब्ध कराने और डॉक्टरों को बाहर की दवा नहीं लिखने के निर्देश दे रही है। इसके बावजूद सहरसा जिले के…

सहरसा पुलिस का बड़ा खुलासा: ट्रांसफॉर्मर से बिजली तार चोरी करने वाला अंतरजिला गिरोह धरा, 5 आरोपी गिरफ्तार; 16 वारदातों का खुलासा

सहरसा पुलिस ने ट्रांसफॉर्मरों से बिजली के तार चोरी करने वाले एक सक्रिय अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *