भागलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, तीन बच्चों की मां ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

भागलपुर में एक बार फिर संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत का मामला सामने आया है। घटना पुलिस जिला नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कलाकुंड गांव की है, जहां तीन बच्चों की मां की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान कलाकुंड गांव निवासी रंजीत कुमार की पत्नी प्रियंका कुमारी (27 वर्ष) के रूप में हुई है।

 

Sponsored Advertisement

परिजनों के अनुसार सोमवार की रात प्रियंका अपने घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक उसके पेट में तेज दर्द शुरू हो गया और कुछ ही देर बाद उसे लगातार उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज अस्पताल) रेफर कर दिया।

 

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान प्रियंका की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे पति और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई है। बताया जाता है कि पति रंजीत कुमार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दोनों की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि उन्हें अभी तक मौत के वास्तविक कारणों की जानकारी नहीं है। अचानक हुई इस घटना से परिवार और ग्रामीणों में शोक का माहौल है।

 

इधर सूचना मिलने पर बरारी पुलिस कैंप की टीम अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

 

Related Posts

सरकारी अस्पतालों में दवा का संकट या बड़ा खेल? सहरसा के अस्पतालों में मरीजों को बाहर से दवा खरीदने की मजबूरी, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

बिहार सरकार लगातार सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त दवा उपलब्ध कराने और डॉक्टरों को बाहर की दवा नहीं लिखने के निर्देश दे रही है। इसके बावजूद सहरसा जिले के…

सहरसा पुलिस का बड़ा खुलासा: ट्रांसफॉर्मर से बिजली तार चोरी करने वाला अंतरजिला गिरोह धरा, 5 आरोपी गिरफ्तार; 16 वारदातों का खुलासा

सहरसा पुलिस ने ट्रांसफॉर्मरों से बिजली के तार चोरी करने वाले एक सक्रिय अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *