भागलपुर में किसानों की फसल असुरक्षित! चोरी और लूट की लगातार घटनाओं से बढ़ी चिंता, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल




भागलपुर के दियारा क्षेत्र में किसानों की मेहनत से तैयार फसलें लगातार अपराधियों के निशाने पर हैं। एक के बाद एक सामने आ रही फसल चोरी और लूट की घटनाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय किसानों और ग्रामीणों का आरोप है कि समय पर सूचना देने के बावजूद अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।

ताजा मामला तैयार मक्का की फसल चोरी का है। किसान ने आरोप लगाया है कि करीब 220 बोरा मक्का को निशाना बनाया गया। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दियारा क्षेत्र में लगभग 300 बोरा मक्का की लूट की घटना सामने आई थी। उस समय ग्राम पंचायत बरारी के मुखिया जयकरण पासवान और जीरोमाइल थाना के सहयोग से 76 बोरा मक्का बरामद कर थाना में जमा कराया गया था, लेकिन किसानों को पूरी राहत नहीं मिल सकी।

वहीं, करीब 10 बीघा में लगी गेहूं की फसल काटे जाने का मामला भी चर्चा में रहा। बताया जाता है कि घटना की सूचना मिलते ही मुखिया जयकरण पासवान ने पुलिस को जानकारी दी और स्वयं मौके पर पहुंचकर फसल कटाई रुकवाई। लेकिन उनके लौटने के बाद दोबारा फसल काट ली गई। ग्रामीणों का आरोप है कि जब इस संबंध में पुलिसकर्मियों से जानकारी मांगी गई तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

लगातार हो रही इन घटनाओं से किसानों में नाराजगी है। उनका कहना है कि वे कड़ी मेहनत और भारी लागत से फसल तैयार करते हैं, लेकिन अपराधी खुलेआम उनकी उपज पर हाथ साफ कर रहे हैं। किसानों और ग्रामीणों ने प्रशासन से दियारा क्षेत्र में विशेष सुरक्षा व्यवस्था, नियमित गश्ती और फसल चोरी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसानों की मेहनत और उनकी आजीविका सुरक्षित रह सके।

Related Posts

“पुलिस की गुंडागर्दी पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती पुलिस’; तत्काल FIR और CID जांच के आदेश”

“पुलिस की गुंडागर्दी पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती पुलिस’; तत्काल FIR और CID जांच के आदेश”

पटना में STF का बड़ा एक्शन: कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

पटना में STF का बड़ा एक्शन: कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *