त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, प्रेमिका गिरफ्तार; चाकू, मोबाइल और बाइक बरामद

धनबाद: भौरा ओपी क्षेत्र के काली मेला दामोदर नदी किनारे स्थित श्मशान घाट के पास मिले युवक के हत्या मामले का धनबाद पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह सनसनीखेज हत्या त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का परिणाम थी। मामले में मृतक की प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, 31 मई 2026 को भौरा ओपी क्षेत्र में दामोदर नदी किनारे श्मशान घाट के पास एक युवक का गला रेतकर हत्या किया हुआ शव बरामद हुआ था। बाद में उसकी पहचान बोर्रागढ़ होरलाडीह निवासी 24 वर्षीय दिलशाद अंसारी के रूप में हुई। घटना के बाद जोरापोखर थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कांड संख्या 65/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

Sponsored Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिंदरी एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया। टीम में झरिया, भौरा, बोर्रागढ़, अलकडीहा, पाथरडीहा और तिसरा थाना की पुलिस के साथ सशस्त्र बल के जवानों को शामिल किया गया। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले की कड़ियां जोड़ते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली।

जांच में खुलासा हुआ कि दिलशाद अंसारी का प्रेम संबंध कोमल वर्णवाल नामक युवती से था। इसी दौरान कोमल की शादी रोशन कुमार से तय हो गई थी। पुलिस के अनुसार प्रेम संबंध और शादी को लेकर उत्पन्न विवाद के कारण कोमल वर्णवाल और उसके होने वाले पति रोशन कुमार ने मिलकर दिलशाद की हत्या की साजिश रची।

पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता के रूप में 21 वर्षीय कोमल वर्णवाल, पिता संजय वर्णवाल, निवासी कोईरी बांध, झरिया को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल खून लगा चाकू, मृतक का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक और तकनीकी जांच के आधार पर मामले का सफल उद्भेदन किया गया है। वहीं फरार आरोपी रोशन कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।

  • Related Posts

    भागलपुर मांगे विकास: दीप नगर कॉलोनी में बाढ़ पीड़ितों के बीच विशाल आनंद ने बांटी राहत सामग्री

    भागलपुर। गंगा के बढ़े जलस्तर के कारण भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के कई इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया है। बाढ़ से प्रभावित लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही…

    धनबाद में किडनी केयर हॉस्पिटल के बाहर हंगामा, करंट से झुलसे कर्मी के इलाज का खर्च और मुआवजा मांग रहे परिजन

    धनबाद। जिले के नावाडीह स्थित किडनी केयर हॉस्पिटल के बाहर मंगलवार को उस वक्त हंगामा हो गया, जब करंट से झुलसे अस्पताल कर्मी के परिजन और ग्रामीण इलाज का खर्च…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *