राजहरा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा, कोयला लदी मालगाड़ी बेपटरी; कई डिब्बे पलटे, रेल परिचालन प्रभावित


झारखंड के पलामू जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व मध्य रेलवे के सोननगर-बरवाडीह रेलखंड पर गुरुवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। राजहरा रेलवे स्टेशन के समीप कोयले से लदी एक मालगाड़ी अचानक बेपटरी हो गई, जिससे उसके कई डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।पलामू के राजहरा रेलवे स्टेशन के निकट गुरुवार को कोयला लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मालगाड़ी टोरी स्टेशन से कोयला लोड कर मुगलसराय की ओर जा रही थी। इसी दौरान राजहरा स्टेशन के पास ट्रेन के कई वैगन अचानक पटरी से उतर गए और कुछ डिब्बे पलट गए।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, इंजीनियरिंग विभाग की टीम तथा तकनीकी विशेषज्ञ मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना के बाद राहत एवं बहाली कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया। रेलवे प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने और ट्रैक को जल्द से जल्द चालू करने का प्रयास किया जा रहा है।

Sponsored Advertisement

राहत की बात यह है कि समाचार लिखे जाने तक किसी भी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि हादसे के कारण सोननगर-बरवाडीह रेलखंड पर रेल परिचालन प्रभावित हो गया है और कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। तकनीकी टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

हादसे की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। रेलवे प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा जांच और बहाली कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

फिलहाल रेलवे की टीमें युद्धस्तर पर ट्रैक बहाली के कार्य में जुटी हुई हैं और जल्द से जल्द रेल सेवाओं को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

संवाददाता सत्यम शुक्ला पलामू

  • Related Posts

    धनबाद में किडनी केयर हॉस्पिटल के बाहर हंगामा, करंट से झुलसे कर्मी के इलाज का खर्च और मुआवजा मांग रहे परिजन

    धनबाद। जिले के नावाडीह स्थित किडनी केयर हॉस्पिटल के बाहर मंगलवार को उस वक्त हंगामा हो गया, जब करंट से झुलसे अस्पताल कर्मी के परिजन और ग्रामीण इलाज का खर्च…

    धनबाद के सिजुआ में बड़ा हादसा: तड़के फटी जमीन, कई घर जमींदोज; एक बच्चे की मौत, 8 घायल

    धनबाद। कतरास के सिजुआ 10 नंबर इलाके में मंगलवार तड़के करीब 5 बजे अचानक जमीन धंसने से बड़ा हादसा हो गया। घटना के वक्त अधिकांश लोग अपने घरों में सो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *