पटना में महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी की महिला नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उनसे देश की सभी महिलाओं से सार्वजनिक मंच पर बिना शर्त माफी मांगने की मांग की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेता sheryasi singhविधायक संगीता कुमारी, विधान पार्षद अनामिका सिंह पटेल और विधायक सह लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने विपक्षी दलों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। श्रेयसी सिंह ने पूछा कि Rahul Gandhi , Priyanka Gandhiऔर tejasvi Yadav पप्पू यादव के बयान से सहमत हैं या उसका विरोध करते हैं।

भाजपा नेताओं का कहना है कि यह बयान किसी एक क्षेत्र की महिलाओं पर नहीं, बल्कि पूरे महिला समाज के सम्मान पर चोट है। उन्होंने कहा कि Narendra Modi के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान और भागीदारी देने की दिशा में लगातार काम हो रहा है, जबकि विपक्ष के नेता इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।

संगीता कुमारी ने बयान को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए कहा कि यह पप्पू यादव की सोच को दर्शाता है। वहीं अनामिका सिंह पटेल ने इसे कांग्रेस समर्थित राजनीति की मानसिकता से जोड़ते हुए महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में आने वाली महिलाओं पर इस तरह की टिप्पणी करना बेहद आपत्तिजनक है।

मैथिली ठाकुर ने भी बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा कि इससे समाज में गलत संदेश जाता है, खासकर उन लड़कियों और उनके परिवारों में जो आगे बढ़ने का सपना देखती हैं।

भाजपा नेताओं ने एक स्वर में कहा कि पप्पू यादव को तुरंत बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। साथ ही कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं से भी इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर किसी भी तरह की चुप्पी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *