पटना: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में फिर से चुने जाने के बाद ने 24 सदस्यीय राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में संगठनात्मक संतुलन के साथ-साथ सामाजिक समीकरणों का खास ध्यान रखा गया है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय झा को एक बार फिर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। संजय झा को नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है और वे जदयू के साथ-साथ भाजपा के साथ तालमेल बैठाने में भी अहम भूमिका निभाते रहे हैं।

नई टीम में चंद्रशेखर प्रसाद चंद्रवंशी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले यह पद वशिष्ठ नारायण सिंह के पास था, लेकिन इस बार उन्हें टीम में जगह नहीं मिली। चंद्रवंशी अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं, ऐसे में यह नियुक्ति सामाजिक संदेश के तौर पर भी देखी जा रही है।

वहीं आलोक कुमार सुमन को दोबारा कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने इस बार एक दर्जन महासचिव और 8 सचिवों की नियुक्ति की है। महासचिवों की सूची में मनीष कुमार वर्मा, आफाक अहमद, श्याम रजक , अशोक चौधरी , रमेश सिंह कुशवाहा , राम सेवक सिंह, काकांक्षा परवीन , राज सिंह मान और गुलाम रसूलबशामिल हैं।

Ashok Choudhary को फिर से महासचिव बनाकर संगठन में उनकी भूमिका बरकरार रखी गई है। वहीं राजीव रंजनपसाद को सचिव के साथ-साथ एकमात्र राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।

सचिवों की सूची में रविंद्र सिंह प्रसाद , विद्यासागर निषाद, दयानंद राय , संजय कुमार, मोहम्मद नसार और निवेदिता कमारी को शामिल किया गया है।

फिलहाल यह टीम सीमित रखी गई है और आने वाले समय में इसके विस्तार की भी संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *