बिहार के सहरसा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने प्रेम संबंध, पारिवारिक दबाव और सामाजिक सोच पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक युवक और युवती पिछले एक साल से अधिक समय से प्रेम संबंध में थे। दोनों के बीच इतनी नजदीकियां बढ़ गई थीं कि कुछ दिन पहले दोनों घर छोड़कर फरार भी हो गए थे।

 

बताया जा रहा है कि घर से भागने के बाद दोनों कई दिनों तक इधर-उधर रहे। इसी बीच लड़के के परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद युवक को वापस घर ले आए, जबकि युवती अपने घर लौट गई। लेकिन कहानी में नया मोड़ तब आया जब युवक के परिवार वालों ने उसकी शादी किसी दूसरी लड़की से तय कर दी।

 

जैसे ही इस बात की जानकारी प्रेमिका को मिली, उसने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो जारी कर दिया। वीडियो में लड़की अपनी मां और मौसी से रोते हुए अपील करती नजर आ रही है। उसने साफ शब्दों में कहा कि अगर लड़के की शादी कहीं और हुई, तो वह अपनी जान दे देगी।

 

लड़की का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कोई लड़के के परिवार वालों को इस प्रेम कहानी का विलेन बता रहा है, तो कोई यह सवाल उठा रहा है कि आखिर युवक खुद क्या चाहता है? क्या वह परिवार के दबाव में दूसरी शादी कर रहा है या फिर उसने भी प्रेमिका का साथ छोड़ने का फैसला कर लिया है?

 

फिलहाल पूरे मामले को लेकर दोनों परिवारों की ओर से खुलकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया है।

 

अब देखने वाली बात होगी कि यह प्रेम कहानी नया मोड़ लेती है या फिर एक अधूरी मोहब्बत बनकर रह जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *