भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कोभी बाड़ी से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां अपनी 28 दिन की दूधमुंही बच्ची को घर पर छोड़कर फरार हो गई। बच्ची घर में रोती-बिलखती रह गई, लेकिन मां ने उसकी जरा भी परवाह नहीं की।

 

मामला डॉ. अशोक मोदी के पुत्र पियूष मोदी के घर का है। बताया जा रहा है कि महिला का व्यवहार पहले से ही संदिग्ध रहा है और वह कई बार इस तरह की हरकत कर चुकी है। परिवार के अनुसार, महिला ने पूर्व में भी घर छोड़ने जैसी घटनाएं की हैं और कई बार अपने पति पियूष राज को नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी की है।

 

स्थानीय बुद्धिजीवियों और वार्ड पार्षद के हस्तक्षेप के बाद पहले भी दोनों के बीच समझौता कराया गया था। उस समय महिला से बॉन्ड पेपर पर हस्ताक्षर करवाकर उसे दोबारा घर लाया गया था, लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।

 

इस बार महिला ने सारी हदें पार करते हुए अपनी 28 दिन की मासूम बच्ची को छोड़कर घर से फरार हो गई। परिवार वालों ने जब महिला को वापस आने के लिए कहा, तो उसने साफ इनकार कर दिया। महिला ने यहां तक कह दिया कि “बच्चा तुम्हारा है, तुम रखो, हम न तो बच्चा रखेंगे और न ही तुम्हारे साथ रहेंगे।”

 

पति पियूष राज और उनके पिता अशोक मोदी का कहना है कि इस समय बच्ची को मां की सख्त जरूरत है। इसी उम्मीद के साथ वे मोजाहिदपुर थाना पहुंचे और पुलिस से सहयोग की गुहार लगाई, लेकिन उन्हें कोई खास मदद नहीं मिल सकी।

 

फिलहाल 28 दिन की मासूम बच्ची मां के स्नेह से दूर है और परिवार के लोग उसकी देखभाल में जुटे हैं। इस घटना ने इलाके में संवेदना और चर्चा का माहौल पैदा कर दिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *