भागलपुर जिले के ईसीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिरपैंती के रिफातपुर गांव में प्रेम-प्रसंग का एक मामला उस वक्त हिंसक रूप ले बैठा, जब प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

 

मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद मेहरबान का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों अक्सर चोरी-छिपे एक-दूसरे से मिला करते थे। बताया जा रहा है कि युवती घर से शौच जाने का बहाना बनाकर खेत की ओर गई थी, जहां पहले से मौजूद उसका प्रेमी उससे मिलने पहुंचा था।

 

इसी दौरान युवती की बहन की नजर दोनों पर पड़ गई। बहन ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और गुस्साए लोगों ने युवक को पकड़ लिया। बिना कुछ सुने-समझे ही ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

 

घटना की सूचना मिलते ही ईसीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर सुरक्षित बाहर निकाला।

 

इसके बाद पुलिस युवक और युवती दोनों को अपने साथ थाना ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल थे।

 

इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं, वहीं पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *