सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र से एक 8 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। परिजन लगातार बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं और आम लोगों से मदद की अपील कर रहे हैं।

 

मिली जानकारी के अनुसार सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के रानीहाट भट्टाटोला वार्ड नंबर-15 निवासी 8 वर्षीय गुलाम नबी घर से खेलने के लिए निकला था। काफी देर तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। आसपास के मोहल्लों, रिश्तेदारों एवं जान-पहचान के लोगों के यहां तलाश की गई, लेकिन अब तक बच्चे का कोई पता नहीं चल सका है।

 

बताया जा रहा है कि गुलाम नबी का रंग सांवला है और वह खेलते-खेलते रास्ता भटक कर कहीं चला गया है। बच्चे के अचानक गायब होने के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने भी बच्चे की तलाश में सहयोग शुरू कर दिया है।

 

परिजनों ने इलाके के लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी गुलाम नबी कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें, ताकि बच्चे को सकुशल उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।

 

संपर्क नंबर :

7070838666

8797149142

8757231786

 

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से बच्चे की जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की है। वहीं परिजन हर आने-जाने वाले से बच्चे के बारे में जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *