पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद वो युवक बिजली के हाईटेंशन तार के टावर पर चढ़ गया। टावर पर युवक को देख लोग भी हैरान रह गये। लोगों ने उसे टावर से उतारने की भरपुर कोशिश की लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं था। घंटों युवक ड्रामा करता रहा लेकिन इस बीच लोग उसे बचाने में लगे थे। वह किसी का बात नहीं सुन रहा था। 

लोगों को यह लगने लगा था कि अब उसकी जान नहीं बच पाएगी। लेकिन भगवान को कुछ और मंजूर था। उसकी किस्मत अच्छी थी कि उस वक्त तार में बिजली का सप्लाई नहीं था। जिसके कारण उसकी जान बाल-बाल बच गयी। लोग इसे भगवान भोले का चमत्कार मान रहे हैं। यदि तार में करंट रहता तो उसका बच पाना बेहद मुश्किल था।

मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने उसे काफी समझाया। बड़ी मुश्किल से उसने पुलिस की बात मानी। जिसके बाद उसे टावर से नीचे उतारा जा सका। जिसके बाद परिवार वालों ने राहत की सांस ली। मामला मोतिहारी के इनरवाभार पंचायत का है। युवक की पहचान पकड़िया गांव निवासी 25 वर्षीय राजन महतो के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि राजन ने ताड़ी पी रखी थी जिससे वो नशे की हालत में था इसी बीच उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। पत्नी के साथ झगड़ने के बाद वह आत्महत्या की नियत से टावर पर चढ़ गया था। फिलहाल पुलिस और गांव के ग्रामीण युवक और उसकी पत्नी को समझाने बुझाने में लगे हैं। पुलिस ने युवक को आगाह किया है कि अब आगे से घर में लड़ाई झगड़ा नहीं होनी चाहिए। 

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।

हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *