जामताड़ा में भाजपा की बैठक, 11 सितंबर के धरना-प्रदर्शन को लेकर बनी रणनीति; छात्र मुद्दे पर सरकार को घेरा

जामताड़ा। भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा जिला इकाई की महत्वपूर्ण मासिक बैठक बुधवार को बुधुडीह स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने की। बैठक में आगामी 11 सितंबर को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन और घेराव कार्यक्रम को लेकर विस्तार से रणनीति तैयार की गई।

 

Sponsored Advertisement

बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व दुमका सांसद सुनील सोरेन मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पूरे झारखंड में हेमंत सरकार की कथित छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर सरकार ने बर्बर तरीके से लाठीचार्ज कराया और कई छात्रों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए।

 

सुनील सोरेन ने सरकार से छात्रों पर दर्ज मुकदमों को अविलंब वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने ऐसा नहीं किया तो भाजपा सड़क से लेकर विधानसभा तक आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगी।

 

जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने भी राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों का विरोध करने वालों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस तरह के कथित दमन से डरने वाले नहीं हैं। 11 सितंबर को बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे।

 

वहीं पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने कहा कि छात्रों की मांगें जायज थीं, लेकिन सरकार ने उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय लाठीचार्ज का रास्ता अपनाया। उन्होंने कहा कि छात्रों को परेशान करने के लिए सरकार द्वारा अपनाए जा रहे कथित हथकंडों का भाजपा पुरजोर विरोध करेगी।

 

बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 11 सितंबर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Related Posts

धनबाद में टांके खुलवाने पहुंची 29 वर्षीय महिला की मौत, प्रगति नर्सिंग होम में परिजनों का हंगामा

झारखंड के धनबाद जिले के सरायढेला स्थित प्रगति नर्सिंग होम में इलाज के दौरान 29 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतका की पहचान लोयाबाद…

पीएम पर कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में जामताड़ा में भाजपा का प्रदर्शन, खड़गे का पुतला फूंका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में रविवार को जामताड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *