पटना: बिहार की राजनीति में हलचल तेज है। मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद 6 मई को राज्य मंत्रिपरिषद की अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक शाम 5 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में आयोजित होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। खास बात यह है कि इस बैठक में नौकरी और रोजगार से जुड़े बड़े फैसले भी सामने आ सकते हैं, जिस पर युवाओं की नजर टिकी हुई है।

यह सम्राट मंत्रिपरिषद की तीसरी बैठक होगी। इससे पहले 29 अप्रैल को हुई दूसरी कैबिनेट बैठक में कुल 63 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी। संजय गांधी जैविक उद्यान  इनमें का नाम बदलने, विभिन्न विभागों में नए पद सृजन करने जैसे अहम निर्णय शामिल थे। वहीं, 22 अप्रैल को आयोजित पहली बैठक में 22 प्रस्तावों पर सहमति बनी थी, जिसमें हरिनाथ मंदिर कॉरिडोर को काशी विश्वनाथ कारीडोर की तर्ज पर विकसित करने का फैसला प्रमुख रहा।

इधर, बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल सरकार में मुख्यमंत्री समेत सिर्फ तीन मंत्री हैं। जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और विजय विजेंद्र प्रसाद यादव डिफ्ट सीएम के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने अमित शाह सहित बीजेपी  के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि इस दौरान संभावित मंत्रियों के नामों पर चर्चा हुई है। पहले पश्चिम बंगाल चुनावों में व्यस्तता के कारण विस्तार टल रहा था, लेकिन अब 4 मई के बाद कभी भी इसका ऐलान हो सकता है।

कुल मिलाकर, 6 मई की कैबिनेट बैठक और संभावित विस्तार को लेकर बिहार की राजनीति में आने वाले दिनों में बड़े फैसलों की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *