पटना में डॉक्टर दंपती से 30 लाख की रंगदारी की मांग, फोन पर जान से मारने की धमकी; नवादा में मिला आरोपी का लोकेशन

पटना: राजधानी पटना के कंकड़बाग इलाके की एन-16 प्रोफेसर कॉलोनी में रहने वाले डॉक्टर दंपती को 30 लाख रुपये की रंगदारी के लिए धमकी देने का मामला सामने आया है. डॉ. उमाशंकर प्रसाद और उनकी पत्नी के मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से लगातार कॉल किए गए. फोन उठाने के बाद दूसरी तरफ से कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई. रकम नहीं देने पर दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी गई.

लगातार आने लगीं धमकी भरी कॉल:
जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले डॉक्टर के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया. पहली बार कॉल रिसीव नहीं होने के बाद उसी नंबर से लगातार फोन आने लगे. जब डॉक्टर ने फोन उठाया तो दूसरी तरफ मौजूद व्यक्ति ने अपशब्द कहने शुरू कर दिए. इसके बाद उसने 30 लाख रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर डॉक्टर और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी.

Sponsored Advertisement

डॉक्टर ने शुरुआत में इस कॉल को गंभीरता से नहीं लिया और इसे किसी की बदमाशी समझकर फोन काट दिया. लेकिन कुछ देर बाद उसी नंबर से उनकी पत्नी के मोबाइल पर भी कॉल आया. फोन करने वाले ने उनकी पत्नी से भी 30 लाख रुपये देने की मांग की और धमकी दोहराई. लगातार धमकी भरे फोन आने के बाद डॉक्टर दंपती परेशान हो गए.

पुलिस से की शिकायत:
मामले को गंभीरता से लेते हुए डॉ. उमाशंकर प्रसाद ने पत्रकार नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने पुलिस को धमकी देने वाले मोबाइल नंबर की जानकारी भी उपलब्ध कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.

नवादा के वारिसलीगंज में मिला लोकेशन:
पुलिस की प्रारंभिक तकनीकी जांच में धमकी देने वाले मोबाइल नंबर का लोकेशन नवादा जिले के वारिसलीगंज इलाके में मिला है. पुलिस ने कथित आरोपी की पहचान और उसके नाम-पते का सत्यापन भी कर लिया है.

क्या कहती है पुलिस?
पत्रकार नगर थानेदार सोनू कुमार ने बताया कि डॉक्टर की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. धमकी देने वाले व्यक्ति का सत्यापन पूरा हो चुका है और उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि डॉक्टर दंपती से रंगदारी मांगने के पीछे आरोपी का मकसद क्या था और क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है. मोबाइल नंबर और कॉल से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Related Posts

‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर सहरसा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, स्काउट एंड गाइड ने निकाली तिरंगा यात्रा

 ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सहरसा जिले में 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के…

फोन की घंटी ने भटकाया ध्यान, दुकान के काउंटर से करीब 1 लाख रुपये लेकर फरार हुआ चोर

भागलपुर पीरपैंती थाना क्षेत्र के शेरमारी बाजार में दिनदहाड़े एक कपड़ा दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। चोर ने दुकानदार का ध्यान कुछ ही देर के लिए भटकाया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *