दरवाजा लगाने को लेकर दो पक्षों में बढ़ा विवाद, जमकर हुई मारपीट; एक ही परिवार के 6 लोग घायल

भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के आलमगीरपुर गांव में घर में दरवाजा लगाने को लेकर शुरू हुआ आपसी विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। पिछले दो दिनों से चल रहा विवाद मंगलवार को उस समय और बढ़ गया, जब दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के संबंध में पीड़िता आशमा खातून ने बताया कि उनकी गोतनी द्वारा घर में एक दरवाजा लगाया गया था। इसी दरवाजे को लेकर बगल में रहने वाले गोतिया पक्ष के लोगों से विवाद शुरू हो गया। शुरुआत में मामला आपसी बातचीत और कहासुनी तक सीमित था, लेकिन धीरे-धीरे विवाद बढ़ता चला गया। परिवार के लोगों के बीच पिछले दो दिनों से इसी बात को लेकर तनाव बना हुआ था।

Sponsored Advertisement

आशमा खातून के अनुसार, विवाद की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची थी। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। पीड़िता का आरोप है कि उस दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोग शराब के नशे में थे। पुलिस को मौके पर देखकर वे लोग वहां से चले गए, जिसके बाद स्थिति कुछ समय के लिए सामान्य हो गई।

हालांकि, आरोप है कि पुलिस टीम के जाने के बाद दूसरे पक्ष के लोग दोबारा वहां पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए विवाद और मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में आशमा खातून समेत परिवार के छह लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने अकबरनगर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि मामूली विवाद को बेवजह बढ़ाकर मारपीट की गई। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के कारणों और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर सहरसा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, स्काउट एंड गाइड ने निकाली तिरंगा यात्रा

 ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सहरसा जिले में 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के…

फोन की घंटी ने भटकाया ध्यान, दुकान के काउंटर से करीब 1 लाख रुपये लेकर फरार हुआ चोर

भागलपुर पीरपैंती थाना क्षेत्र के शेरमारी बाजार में दिनदहाड़े एक कपड़ा दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। चोर ने दुकानदार का ध्यान कुछ ही देर के लिए भटकाया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *