काली पूजा के विभिन्न पंडालों में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो, मां काली के दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

काली पूजा के पावन अवसर पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं नाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रविन्द्र नाथ महतो ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित मां काली पूजा पंडालों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मां काली के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

 

Sponsored Advertisement

विधानसभा अध्यक्ष के पूजा पंडालों में पहुंचने पर पूजा समितियों के सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पूजा समितियों के सदस्यों से मुलाकात की और पूजा आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम भी जाना।

 

इस अवसर पर रविन्द्र नाथ महतो ने कहा कि मां काली शक्ति और साहस की प्रतीक हैं। मां के आशीर्वाद से नाला विधानसभा क्षेत्र में हमेशा सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारा कायम रहे, यही उनकी कामना है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत करने का काम करते हैं। पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की उमड़ती भीड़ आपसी सद्भाव और आस्था का प्रतीक है।

 

विभिन्न पूजा पंडालों में उनके पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने जय मां काली के जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। पूजा समितियों के सदस्यों ने भी विधानसभा अध्यक्ष का अभिनंदन किया। काली पूजा के अवसर पर उनका यह दौरा क्षेत्रवासियों के बीच धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द का संदेश देता नजर आया।

Related Posts

पलामू में वनांचल ग्रामीण बैंक में लूट का प्रयास, गार्ड और बैंक कर्मियों की बहादुरी से हथियार छोड़कर भागा अपराधी

झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शहर के आढ़त रोड स्थित वनांचल ग्रामीण बैंक में सोमवार को एक अपराधी ने हथियार…

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर कुसुमदाहा में लगा जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई मुफ्त कानूनी सहायता और अधिकारों की जानकारी

जामताड़ा राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर सोमवार को नाला प्रखंड अंतर्गत कुसुमदाहा गांव में विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *