आरा में सर्व शिक्षा अभियान के अधिकारियों पर हमला, तीन घायल; आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

भोजपुर: बिहार के आरा में सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) से जुड़े अधिकारियों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर ओवरब्रिज के पास गुरुवार शाम एक कार सवार लोगों ने जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) समेत तीन कर्मचारियों की गाड़ी को रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में तीनों कर्मचारी घायल हो गए। इनमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत कार्यरत जिला कार्यक्रम प्रबंधक राहुल कुमार दो अन्य कर्मचारियों के साथ कार्यालय का काम पूरा कर वाहन से लौट रहे थे। इसी दौरान रतनपुर ओवरब्रिज के पास एक कार में सवार लोगों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि कार से उतरे लोगों ने अधिकारियों पर लाठी और डंडों से हमला शुरू कर दिया।

Sponsored Advertisement

हमले में अधिकारियों को चोटें आईं, जबकि हमलावरों ने उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के मौके पर पहुंचने तक हमलावर वहां से जा चुके थे।

घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर और एक अन्य कर्मचारी को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज किया जा रहा है।

घटना से नाराज जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी और अधिकारी मुफस्सिल थाने पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध जताया। घायल अधिकारी वेंकटेश शर्मा के अनुसार, वे शाम करीब छह बजे के बाद कार्यालय से लौट रहे थे, तभी छह से अधिक लोगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों का इरादा गंभीर नुकसान पहुंचाने का था।

घटना की सूचना मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी मानवेंद्र कुमार राय भी मुफस्सिल थाना पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार्यालय से लौटते समय जिला कार्यक्रम प्रबंधक और दो कर्मचारियों पर हमला हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों पर हमला करने वालों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

  • Related Posts

    लोदीपुर थाना निरीक्षण में मिली लापरवाही, थानाध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों का वेतन रोका

    भागलपुर। लोदीपुर थाना के निरीक्षण के दौरान पुलिस के कामकाज और अभिलेखों के संधारण में लापरवाही सामने आने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए…

    जमुई घटना के विरोध में भागलपुर में ABVP का प्रदर्शन, टीएनबी कॉलेज के छात्रों ने जताया आक्रोश

    भागलपुर। जमुई में नाबालिग छात्रा और उसके साथी के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट की घटना को लेकर विरोध की आवाज अब भागलपुर में भी तेज हो गई है। अखिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *