लखीसराय में टला बड़ा रेल हादसा, एक्सप्रेस ट्रेन के सामने पटरी पार कर रहे थे यात्री

लखीसराय: बिहार के लखीसराय जिले के बड़हिया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया। स्टेशन पर यात्री शॉर्टकट के चक्कर में रेलवे पटरी पार कर दूसरे प्लेटफॉर्म की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक डाउन लाइन पर एक एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। ट्रेन को अपनी ओर आता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

जानकारी के मुताबिक, एक ट्रेन बड़हिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर आकर रुकी थी। ट्रेन से उतरने के बाद कुछ यात्री फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल करने के बजाय सीधे मुख्य रेलवे पटरी पार कर दूसरे प्लेटफॉर्म की ओर जाने लगे। इसी दौरान दूसरी दिशा से तेज रफ्तार एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। ट्रेन को करीब आते देख यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

Sponsored Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई यात्रियों ने दौड़कर किसी तरह प्लेटफॉर्म पर पहुंचकर अपनी जान बचाई। वहीं, कुछ यात्री दोनों ट्रेनों के बीच फंस गए थे। हालांकि कुछ ही देर में स्थिति सामान्य हो गई और राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री की मौत या घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि स्टेशन पर मौजूद एक युवक वीडियो बना रहा था। इसी दौरान डाउन लाइन पर एक्सप्रेस ट्रेन के आने का पूरा दृश्य उसके कैमरे में कैद हो गया।

घटना के बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। बड़हिया स्टेशन पर प्लेटफॉर्म बदलने के लिए फुट ओवरब्रिज मौजूद है, इसके बावजूद यात्रियों का पटरी पार करना गंभीर चिंता का विषय है।

किऊल स्टेशन मास्टर गोड प्रसाद के अनुसार, स्टेशन पर प्लेटफॉर्म को जोड़ने के लिए एक ही फुट ओवरब्रिज है। यात्रियों की अधिक भीड़ होने पर कई बार अव्यवस्था की स्थिति बन जाती है। हालांकि रेलवे की ओर से सुरक्षा का ध्यान रखा जाता है और इस घटना में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

  • Related Posts

    लोदीपुर थाना निरीक्षण में मिली लापरवाही, थानाध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों का वेतन रोका

    भागलपुर। लोदीपुर थाना के निरीक्षण के दौरान पुलिस के कामकाज और अभिलेखों के संधारण में लापरवाही सामने आने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए…

    जमुई घटना के विरोध में भागलपुर में ABVP का प्रदर्शन, टीएनबी कॉलेज के छात्रों ने जताया आक्रोश

    भागलपुर। जमुई में नाबालिग छात्रा और उसके साथी के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट की घटना को लेकर विरोध की आवाज अब भागलपुर में भी तेज हो गई है। अखिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *