मुंगेर में करोड़ों की निवेश ठगी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, कंपनी निदेशक के घर छापेमारी

मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर में कथित करोड़ों रुपये की निवेश ठगी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार सुबह ईडी की टीम ने जॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक जितेंद्र कुमार राजीव के जमालपुर थाना क्षेत्र के नया टोला फूलका स्थित आवास पर छापेमारी की।

ईडी की टीम स्थानीय पुलिस के सहयोग से जितेंद्र कुमार के घर पहुंची और पूरे परिसर की घेराबंदी कर सघन तलाशी शुरू की। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पूरे दिन इलाके में ईडी की छापेमारी चर्चा का विषय बनी रही।

Sponsored Advertisement

छापेमारी के दौरान ईडी अधिकारियों ने बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और निवेश संबंधी कागजातों की जांच की। इसके अलावा कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल फोन समेत कई डिजिटल उपकरणों को भी खंगाला गया। एजेंसी इलेक्ट्रॉनिक डेटा के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि निवेशकों से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कहां और किस तरह किया गया।

जानकारी के अनुसार, मामले के प्राथमिक आरोपी जयधन तांती और प्रिया राजीव रंजन से भी ईडी अधिकारियों ने घंटों पूछताछ की। पूछताछ में कंपनी की वित्तीय गतिविधियों, निवेशकों से पैसे जुटाने की प्रक्रिया और रकम के लेन-देन से जुड़े सवाल किए गए।

आरोप है कि जॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने चिटफंड की तर्ज पर लोगों को आकर्षक मुनाफे का भरोसा देकर करोड़ों रुपये का निवेश कराया। इसके बाद 18 नवंबर 2024 को कंपनी का कार्यालय अचानक बंद हो गया। बड़ी संख्या में निवेशकों ने जमालपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 224/24 दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस जांच के दौरान कंपनी निदेशक जितेंद्र कुमार राजीव लंबे समय तक फरार रहे। बाद में उन्होंने मुंगेर न्यायालय में आत्मसमर्पण किया और फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

अब ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि निवेशकों से जुटाई गई रकम कहां गई और क्या इसे दूसरे खातों या संपत्तियों में स्थानांतरित किया गया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक ईडी की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।

Related Posts

मोबाइल की जिद में 100 मीटर ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा 14 साल का किशोर, एक घंटे तक मचा रहा हड़कंप

मोबाइल की जिद में 100 मीटर ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा 14 साल का किशोर, एक घंटे तक मचा रहा हड़कंप

दरभंगा में पति की हत्या के मामले में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद, बेटे के जन्मदिन पर वारदात

दरभंगा में पति की हत्या के मामले में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद, बेटे के जन्मदिन पर वारदात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *