मोबाइल की जिद में 100 मीटर ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा 14 साल का किशोर, एक घंटे तक मचा रहा हड़कंप

गया: बिहार के गया जिले के वजीरगंज प्रखंड से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मोबाइल फोन की मांग को लेकर एक 14 वर्षीय किशोर करीब 100 मीटर ऊंचे बिजली के टावर पर चढ़ गया। टावर पर हाई-वोल्टेज बिजली लाइन गुजर रही थी। किशोर के इस कदम से गांव में अफरा-तफरी मच गई और करीब एक घंटे तक ग्रामीणों की सांसें अटकी रहीं।

मामला वजीरगंज प्रखंड की कारी पंचायत के नारायणपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार, किशोर की पहचान अंकित कुमार के रूप में हुई है। वह बेगूसराय का रहने वाला है और नारायणपुर गांव निवासी स्वर्गीय राजो राजवंशी का 14 वर्षीय नाती है।

Sponsored Advertisement

बताया गया कि अंकित दो दिन पहले अपने घर बेगूसराय से बिना किसी को बताए अकेले अपने ननिहाल नारायणपुर पहुंच गया था। उसकी तलाश करते हुए उसकी मां भी गांव पहुंचीं। इसके बाद परिजनों ने उसे डांट-फटकार लगाई। डांट से नाराज होकर अंकित गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित बिजली के टावर पर चढ़ गया।

किशोर के टावर पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए काफी समझाया और मिन्नतें कीं। लेकिन अंकित मोबाइल फोन देने की मांग पर अड़ा रहा। उसने साफ कहा कि मोबाइल मिलने के बाद ही वह नीचे उतरेगा।

इसके बाद पंचायत की मुखिया रेखा देवी, चौकीदार विजय राजवंशी समेत कई ग्रामीणों ने उसे लगातार समझाया। काफी देर तक बातचीत के बाद मुखिया ने उसे अपना मोबाइल देने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद अंकित टावर से सुरक्षित नीचे उतर आया।

ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक घंटे तक पूरा गांव चिंता में रहा। किशोर के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद उसके परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बाद में ग्रामीणों ने अंकित को समझाया कि नाराजगी या किसी मांग को लेकर इस तरह का जोखिम भरा कदम उठाना बेहद खतरनाक हो सकता है।

Related Posts

मुंगेर में करोड़ों की निवेश ठगी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, कंपनी निदेशक के घर छापेमारी

मुंगेर में करोड़ों की निवेश ठगी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, कंपनी निदेशक के घर छापेमारी

दरभंगा में पति की हत्या के मामले में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद, बेटे के जन्मदिन पर वारदात

दरभंगा में पति की हत्या के मामले में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद, बेटे के जन्मदिन पर वारदात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *