चैनपुर गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौ आरोपी गिरफ्तार; पूछताछ में सभी ने स्वीकार की संलिप्तता

चैनपुर थाना क्षेत्र के बन्दुआ गांव में नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़ के विवाद को लेकर 29 जुलाई को हुई गोलीबारी और चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना में पलामू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई को बन्दुआ गांव में दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। इस दौरान हुई गोलीबारी और चाकूबाजी में एक व्यक्ति गोली लगने से तथा दो अन्य लोग चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चाकू से गंभीर रूप से घायल मकबूल की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसराफ मियां, सरातुल मियां, शहबाज मियां, तबरेज आलम, इसराफिल मियां, सोनू मियां, गोकुल मियां, शेरु मियां तथा पालु मियां को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

 

इस मामले में चैनपुर थाना कांड संख्या 175/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं, आर्म्स एक्ट तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 7.65 एमएम पिस्टल का एक खोखा, दो बेल्ट, खून से सना धारदार चाकू तथा घटनास्थल से उठाए गए ब्लड सैंपल जब्त किए हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपी गोकुल मियां के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि पूरे मामले में निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

संवाददाता – सत्यम शुक्ला

  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9.660 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    पलामू: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.660 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है। पुलिस ने इस…

    कालाझरिया में करम उत्सव की धूम, लोकगीतों और मांदल की थाप पर झूमे ग्रामीण

    जामताड़ा: नाला प्रखंड के श्रीपुर पंचायत अंतर्गत कालाझरिया गांव में मंगलवार को समाज विकास समिति के तत्वावधान में भव्य करम महोत्सव का आयोजन किया गया। पारंपरिक लोक संस्कृति और आदिवासी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *