जामताड़ा के नाला में 11 वर्षीय बच्ची से गलत काम का आरोप, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा जिले के नाला थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में गांव के ही 65 वर्षीय बुजुर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और चिंता का माहौल है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। गुरुवार को पीड़िता की मां नाला थाना पहुंचीं और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गांव के एक 65 वर्षीय व्यक्ति ने उनकी 11 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

 

नाला थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर पॉक्सो अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले का कांड संख्या 41/26 दर्ज किया गया है।

 

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है तथा न्यायालय में धारा 164 के तहत उसका बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी जारी है।

 

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है और वैज्ञानिक एवं कानूनी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों ने दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और संबंधित सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।

 

संवाददाता: संतोष कुमार, जामताड़ा

  • Related Posts

    नाला CHC में नवजात के इलाज में देरी का आरोप, दो घंटे इंतजार कराने पर परिजनों का हंगामा; प्रभारी बोले- आरोप बेबुनियाद

    जामताड़ा। नाला प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे गंभीर हालत में अस्पताल लाए गए एक…

    शादी के चार माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

    शादी के चार माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *