फतेहपुर में गुरु पूर्णिमा पर संत रविदास जयंती का भव्य आयोजन, दीपोत्सव के साथ ‘समरसता संकल्प अभियान’ का हुआ शुभारंभ

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को जामताड़ा जिले के फतेहपुर प्रखंड में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूजा-अर्चना, दीपोत्सव, भजन-कीर्तन और प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय मंडल ने की।

 

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह फतेहपुर स्थित श्री 108 नदी धाम महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान मंदिर के पुजारी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि यह सम्मान गुरु-शिष्य परंपरा और सामाजिक समरसता के संदेश को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।

 

शाम के समय मुरीडीह स्थित शिव मंदिर परिसर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, बोल बम कांवरिया और स्थानीय लोग शामिल हुए। संत रविदास जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उनकी जयंती मनाई गई। इसके बाद भजन-कीर्तन और प्रवचन कार्यक्रम हुआ। पूरा वातावरण ‘जय गुरु रविदास’ के जयकारों से गूंज उठा।

 

सात महीने चलेगा ‘समरसता संकल्प अभियान’

 

कार्यक्रम के जिला संयोजक सह भाजपा युवा नेता मनोज गोस्वामी ने बताया कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती को पूरे वर्ष ‘समरसता संकल्प अभियान’ के रूप में मनाया जाएगा। यह अभियान गुरु पूर्णिमा से शुरू होकर माघी पूर्णिमा तक चलेगा।

 

उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित संत रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से 11 पवित्र कलशों से सुसज्जित भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। यह रथ गुमला के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगा। इसके बाद रांची के पहाड़ी मंदिर में पांच दिनों तक विधि-विधान से पूजा की जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि यह रथ झारखंड के सभी जिलों और प्रखंडों में पहुंचेगा, जहां मंदिरों में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और रात्रि विश्राम के साथ स्वागत किया जाएगा। अभियान प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक सात महीने तक चलेगा।

 

मनोज गोस्वामी ने कहा कि संत रविदास जी का संदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” आज भी समाज को एकता, भाईचारे और मानवता का रास्ता दिखाता है। समरसता संकल्प अभियान इसी विचार को मजबूत करने का प्रयास है।

 

इस अवसर पर विष्णु मंडल, मंडल महामंत्री निर्मल भंडारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी, अमित महतो, अमित मंडल, षष्ठी मंडल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने समाज में समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।

 

संवाददाता – संतोष कुमार जामताड़ा

  • Related Posts

    नाला CHC में नवजात के इलाज में देरी का आरोप, दो घंटे इंतजार कराने पर परिजनों का हंगामा; प्रभारी बोले- आरोप बेबुनियाद

    जामताड़ा। नाला प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे गंभीर हालत में अस्पताल लाए गए एक…

    शादी के चार माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

    शादी के चार माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *