जामताड़ा में 2 अगस्त को गूंजेगा पंजे का दम, चौथी झारखंड राज्य आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में 12 जिलों के 200 खिलाड़ी दिखाएंगे ताकत

जामताड़ा में खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिले के ऐतिहासिक गांधी मैदान स्थित जामताड़ा क्लब परिसर में 2 अगस्त को चौथी झारखंड राज्य आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में राज्य के 12 जिलों से करीब 200 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी अपनी ताकत और हुनर का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जिले में खेल प्रेमियों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है।

 

Sponsored Advertisement

इस संबंध में गुरुवार को आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड के राज्य कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में महासचिव दीपक दुबे ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के निर्देशानुसार यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जामताड़ा जिला आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच विभिन्न वजन वर्गों में रोमांचक मुकाबले होंगे।

 

महासचिव दीपक दुबे ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 2 से 4 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाली 48वीं राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर मिलेगा।

 

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्घाटन जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह करेंगे, जो कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। प्रेस वार्ता के दौरान प्रतियोगिता का आधिकारिक पोस्टर भी जारी किया गया। पोस्टर विमोचन के अवसर पर डॉ. भास्कर चांद, सूरज कुमार पासवान, राहुल सिंह, राहुल यादव, सोमनाथ दत्ता सहित आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

आयोजकों का कहना है कि जामताड़ा में पहली बार इतने बड़े स्तर पर राज्य स्तरीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इससे जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा, युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का सुनहरा अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

 

संवाददाता: संतोष कुमार, जामताड़ा

Related Posts

बोल बम के जयघोष के साथ दलाबड़ गांव से देवघर बाबाधाम के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

सावन माह की पावन बेला में शिवभक्ति का उत्साह चरम पर है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जामताड़ा जिले के दलाबड़ गांव से दर्जनों शिवभक्तों का कांवड़ियों का जत्था बाबा…

जामताड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन, बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

साइबर अपराध की राजधानी के रूप में पहचान बना चुके जामताड़ा में पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *