भागलपुर जिले में गंगा की बाढ़ से सैकड़ों गांव अब भी प्रभावित हैं। निचले और नदी से सटे इलाकों में कमरभर पानी जमा है, जिससे लोगों का दैनिक जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
इसी बीच बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जीवन जागृति सोसाइटी लगातार राहत कार्य चला रही है। संस्था की टीम ने सबौर प्रखंड के राजांदीपुर गांव में विशेष राहत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान करीब 500 बाढ़ पीड़ित परिवारों को सूखा राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि *“जीवन जागृति सोसाइटी का उद्देश्य हमेशा से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना रहा है, खासकर तब जब सरकारी मदद हर जगह नहीं पहुंच पाती। राहत सामग्री में ऐसी खाद्य वस्तुएं शामिल की गई हैं, जिससे प्रभावित परिवार कुछ दिनों तक राहत महसूस कर सकें।”*
ग्रामीणों ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बाढ़ से उनकी रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है और ऐसे समय में मिली यह मदद उनके लिए बड़ी राहत साबित हुई है।
गौरतलब है कि जीवन जागृति सोसाइटी पिछले कई वर्षों से सामाजिक सरोकार, स्वास्थ्य जागरूकता और प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत कार्यों में सक्रिय रही है। संस्था के इस अभियान से न केवल जरूरतमंदों को भोजन मिला, बल्कि उनके मनोबल को भी मजबूती मिली है।
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
समस्तीपुर में प्रेम प्रसंग में लड़की की छोटी बहन के सीने में शिक्षक ने मारी गोली
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260
