झारखंड के पलामू जिले के रेहला स्थित प्रोग्रेसिव चिल्ड्रेन एकेडमी में माध्यमिक वार्षिक परीक्षा परिणाम 2025-26 के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

 

आदर्श नगर रेहला में आयोजित इस समारोह में विद्यालय के निदेशक डॉ. अनिल सिंह, संस्थापक शारदानंद सिंह, प्राचार्य दिगंबर दीक्षित सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जे.वी. उच्च विद्यालय रेहला के प्राचार्य रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में संतोष कुमार गुप्ता, प्रवीण प्रजापति और रवि मल्टीमीडिया शामिल रहे।

 

इस वर्ष विद्यालय के विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर सभी को गौरवान्वित किया। सभी छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

हिमांशु कुमार ने 93.40 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सुप्रिया कुमारी 93 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। पलक सिंह, सुहानी कुमारी, प्राची भारती और अंजलि कुमारी सहित कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

 

गणित विषय में सुहानी कुमारी ने 100 प्रतिशत अंक हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। अंजलि कुमारी और प्राची भारती ने भी गणित में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 

इस मौके पर निदेशक डॉ. अनिल सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है और यह सफलता छात्रों की मेहनत व शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

 

संवाददाता – सत्यम शुक्ला, पलामू (झारखंड)

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *