“डीजीपी के निर्देशों की उड़ रही धज्जियां? विक्रमशिला सेतु संकट के बीच ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी का रील बनाते वीडियो वायरल”

भागलपुर: बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा सोशल मीडिया को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के अनुसार कोई भी पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान, वर्दी में अथवा पुलिस थाना और सरकारी कार्यालय परिसर के भीतर वीडियो या रील नहीं बना सकता। नियमों के उल्लंघन को अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा गया है और ऐसे मामलों में विभागीय कार्रवाई, निलंबन या लाइन हाजिर जैसी कार्रवाई की जाती रही है।

बिहार समेत देश के कई राज्यों में पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर स्पष्ट मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तय की है। हाल के वर्षों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें ड्यूटी के दौरान रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई। हाल ही में पूर्णिया की महिला थाना अध्यक्ष को भी वर्दी में लगातार रील बनाने और विभागीय एसओपी के उल्लंघन के आरोप में निलंबित किया गया था।

Sponsored Advertisement

इसी बीच भागलपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि बरारी थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिसकर्मी नाव पर रील बनाती नजर आ रही हैं। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के कारण कोसी और सीमांचल क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और पुलिस-प्रशासन पर यातायात व्यवस्था संभालने की अतिरिक्त जिम्मेदारी है।

वायरल वीडियो को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सवाल उठ रहे हैं कि जब पुलिस मुख्यालय की ओर से सोशल मीडिया गतिविधियों पर स्पष्ट निर्देश जारी हैं और नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई भी हो रही है, तब आखिर ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति क्यों हो रही है?

हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रही महिला पुलिसकर्मी की पहचान की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित विभाग की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में वीडियो की प्रामाणिकता और परिस्थितियों की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी।

  • Related Posts

    सहरसा में ट्रेन के जनरल कोच में मिला अचेत यात्री, नशाखुरानी गिरोह का शिकार होने की आशंका; RPF ने पहुंचाया अस्पताल

    ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ट्रेन संख्या 15284 के जनरल कोच में एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में…

    वैशाली में हत्या के 48 घंटे बाद भी नहीं मिला युवक का शव, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल; पीड़ित परिवार से मिले राजद नेता डॉ. मुकेश रौशन, तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉल पर की बात

    बिहार के वैशाली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां युवक की हत्या के करीब 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस उसके शव को बरामद नहीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *